Skip to main content

Posts

Showing posts from 2017

बॉलीवुड से प्रेरणा लेकर बने राजस्थानी दुल्हन

बात राजस्थान की हो तो ज़हन में राजा और रजवाड़ों, भव्य महलों की कल्पना दिल में उभर आती है. अगर आप भी भविष्य में दुल्हन बननें का मन बना रही हैं तो आप भी राजस्थानी लुक अपना सकती है. आप बॉलीवुड की हीरोइन्स से इन्सपिरेशन लेकर खुद को रॉयल लुक दे सकती हैं. ऐश्वर्या राय फ़िल्म जोधा अकबर में पीले रंग के लहंगे में मल्टीचेन ज्वेलरी पहने हुए नज़र आई थी.  हल्दी सेरेमनी के लिए ये लुक आपके लिए परफ़ेक्ट रहेगा. लाल रंग के लहंगे के साथ ट्रांसपेंरेट चुनरी ने उनके रॉयल लुक में चार चांद लगा दिए थे.इस फ़िल्म में नीता लु्ल्ला ने उनके लिए ड्रेस डिज़ायन किया था. पोलकी  और कुंदन हर तरह के नेकलेस उन पर खूब जंचे. माथे पर मांगटिका, कमर में कमरबंध बांधे ऐश्वर्या ने एकदम सिंपल मेकअप किया है साथ ही सिंपल रेड बिंदी लगाई है.  Image Source : Pinterest                                                     रानी मुखर्जी बांधनी प्रिंट की चुनरी और ट्रेडिशनल जड़ाउू...

कांचीपुरम साड़ी की आभा बॉलीवु़ड पर

कांचीपुरम साड़ी  तमिलनाडु  से ताल्लुक रखती है लेकिन ये देशभर में की महिलाओं को लुभाने में कामयाब रही है. यूं तो इन साड़ियों में साउथ में बने सिल्क का उपयोग होता है लेकिन प्रयोग में आने वाली ज़री गुज़रात की होती है. प्रिंट के तौर पर मंदिर, तितलियों, फूल, पत्तों का उपयोग किया जाता है. आईए देखते है कि किन हीरोइन्स ने पाया कांचीपुरम साड़ी के साथ एक खूबसूरत लुक. 1.कांचीवरम साड़ी  तो जैसे रेखा के एवरग्रीन लुक में तो जैसे चार चांद ही लगा देती  है. गोल्डन कलर की साड़ी तो जैसे उनकी पहचान ही बन गई है. साउथ ब्यूटी रेखा के नक्शे कदम पर चलकर ही कई बॉलीवुड स्टार कांचीपुरम साड़ी को अपना रही है.    image source : santabanta.com                                             2.साउथ ब्यूटी शिल्पा शेट्टी जब दुल्हन बनीं तब उन्होंने कांचीपुरम साड़ी पहनी थी.     Image source : Metro mela.com            ...

केरल की पांरपरिक सा़ड़ी कसावू में दमकती बॉलीवुड हीरोइन्स

केरल की पांरपरिक सा़ड़ी कसावू ना सिर्फ ओणम बल्कि दूसरे मौकों पर भी पहनी जाती है. इस साड़ी का इतिहास काफी पुराना है ये बौद्ध धर्म के प्रफुल्लित होने के वक्त से ही प्रचलन में है. ये हैंडलूम साड़ियां ऑफ व और गोल्डन ज़री बार्डर लिए हुए होती हैं.केरल की पांरपरिक सा़ड़ी कसावू ना सिर्फ ओणम बल्कि दूसरे मौकों पर भी पहनी जाती है. इस साड़ी का इतिहास काफी पुराना है ये बौद्ध धर्म के प्रफुल्लित होने के वक्त से ही प्रचलन में है. ये हैंडलूम साड़ियां ऑफ व्हाइट और गोल्डन ज़री बार्डर लिए हुए होती हैं.  1.श्रद्धा  कपूर  ने  फ़िल्म "गोरी तेरे प्यार में"  केरल की पारंपरिक साड़ी पहनी थी. कुंदन ज्वेलरी ने उनके लिबास में चार चांद लगा दिए थे.                                                                                                 ...

सिर्फ खूबसूरत नहीं बेहतरीन एक्ट्रेस भी है ऐश्वर्या

मधुबाला के बाद अगर बेहद खूबसूरत अदाकारा किसी को माना गया है तो वो है ऐश्वर्या राय. विश्व सुंदरी का खिताब जीत चुकी ऐश्वर्या राय ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तब उन्हें शुरूआती असफलताओं का सामना करना पड़ा. कुछ लोगों ने तो ये तक कहना शुरू कर दिया कि वो सिर्फ खूबसूरत है और उनकी एक्टिंग में दम नहीं हैं, लेकिन धीरे धीरे  उन्होंने साबित किया कि वो सिर्फ खूबसूरत चेहरा नहीं बल्कि एक बेहरीन एक्ट्रेस भी हैं. आईए देखते है ऐश्वर्या की बेहतरीन अभिनय से सजी फ़िल्में. ताल इस फ़िल्म में एक स्मॉल टॉउन गर्ल मानसी के मशहूर डांसर बनने के सफ़र को दिखाया गया हैं. लव ट्राएंगल पर बनी इस फ़िल्म में ऐश्वर्या सोबर से लेकर ग्लैमरस दोनों अंदाज़ में दिखी.    Image source :http://fantoosy.com/                                 हम दिल दे चुके सनम इस फ़िल्म में ऐश्वर्या ने एक मासूम गुजराती लड़की का रोल प्ले किया था. इस फ़िल्म में वो बेहद खूबसूरत लगी. इस फ़िल्म में उनका चुलबुला और संजीदा दोनों तरह का अंदाज़ दि...