Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2018

वो बॉलीवुड अभिनेत्रियां जो लगी "कलमकारी" में बेहद खूबसूरत

                                                          लोक कलाओं के मामलें में भारत की संपन्नता का कोई मुकाबला नहीं है।  हस्तकला के ज़रिए  पारंपरिक वस्त्र बनाए जाने की कला भारत में सदियों से ज़ारी है, इन्ही कलाओं में से एक है कलमकारी कला। इसके नाम से ही साफ़ होता है कि ये कलम से की जाने वाली कला है। ये कला आंध्रप्रदेश में विकसित हुई। वेैसे तो ये कला हाथों से होती है, लेकिन कहीं कहीं ब्लॉक और ठप्पों का उपयोग भी किया जाता है। इस कला में वेजिटेबल से बने रंगो का उपयोग किया जाता है केमिकल्स से इन्हें दूर ही रखा जाता है। इन कलाओं में मुगलकाल का प्रभाव देखने को मिलता है, साथ ही भारत की पौराणिक कथाओं की झलक भी देखने को मिलती है। भले ही ये प्राचीन कला है लेकिन आज के वक्त में भी इसका जादू कायम हैे और बॉलीवुड अदाकारा भी इससे अछूती नहीं है। हम अपने लेख के ज़रिए उन अभिनेत्रियों की चर्चा करेंगे जो लगी कलमकारी ड्रेस में बेहद सुंदर। Image source: Ragalahri.com साड़ियों से विशेष लगाव रखने वाली विद्या बालन कलमकारी साड़ियों में कई बार नज़र आई है। एक इंवेट के दौरान उन्होंने गौरांग श

जब चिकनकारी से जुड़ा दिल का रिश्ता: बॉलीवुड अभिनेत्रियां

तहज़ीब  और अदब के शहर लखनऊ की शान चिकनकारी कला के दीवाने तो आप भी होंगे। कहा जाता है कि ये कढ़ाई कला मुगलकाल में काफी प्रचलित हुई । कहा जाता है कि ये कला ईरान से भारत आई है। इस कला में महीन कपड़े पर सुई धागे से कढ़ाई की जाती है। पुराने ज़माने में मलमल के कपड़ों पर चिकनकारी का वर्क हुआ करता था, लेकिन अब जॉर्जेट और शिफ़ान पर भी इसका काम होने लगा है। अपने लेख के ज़रिए हम आपको ये बताने जा रहे है कि किन किन बॉलीवुड डिवा ने इस परंपरागत कला की ड्रेस को पहनकर अपनी सुंदरता में चार चांद लगाए है। Image source: https://www.instagram.com/priyankachopra/                               हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस की सगाई ना सिर्फ भारत बल्कि विश्वभर में चर्चा का विषय रही। प्रियंका हॉलीवुड में दस्तक देने के बाद इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुकी है लेकिन फिर भी उनका दिल है हिंदुस्तानी, अपनी सगाई के लिए उन्होंने पीले रंग की चिकनकारी शेरवानी पहनी जिसे अबू  जानी और संदीप खोसला ने डिज़ाईन किया। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी मेंहदी सेरेमनी के दौरान अबू जानी और