Skip to main content

कांचीपुरम साड़ी की आभा बॉलीवु़ड पर

कांचीपुरम साड़ी तमिलनाडु से ताल्लुक रखती है लेकिन ये देशभर में की महिलाओं को लुभाने में
कामयाब रही है. यूं तो इन साड़ियों में साउथ में बने सिल्क का उपयोग होता है लेकिन प्रयोग में आने वाली
ज़री गुज़रात की होती है. प्रिंट के तौर पर मंदिर, तितलियों, फूल, पत्तों का उपयोग किया जाता है. आईए देखते है कि किन हीरोइन्स ने पाया कांचीपुरम साड़ी के साथ एक खूबसूरत लुक.



1.कांचीवरम साड़ी  तो जैसे रेखा के एवरग्रीन लुक में तो जैसे चार चांद ही लगा देती  है. गोल्डन कलर की साड़ी तो जैसे उनकी पहचान ही बन गई है. साउथ ब्यूटी रेखा के नक्शे कदम पर चलकर ही कई बॉलीवुड स्टार कांचीपुरम साड़ी को अपना रही है.


   image source : santabanta.com

                                           


2.साउथ ब्यूटी शिल्पा शेट्टी जब दुल्हन बनीं तब उन्होंने कांचीपुरम साड़ी पहनी थी.

    Image source : Metro mela.com
                         

      

3.ऐश्वर्या रॉय कई मौकों पर कांचीपुरम साड़ी पहने नज़र आती है. चाहे उनकी शादी हो या फिर भी कोई एड
   वो कांचीपुरम साड़ी पहने नज़र आई.

  Image source: Twitter.com
             

                                           


4. दीपिका पादुकोण ने चेन्नई एक्सप्रेस में एक तमिल ब्राईड का रोल प्ले किया था. जिसमें कांचीपुरम साड़ी और गोल्डन रंग की  ज्वेलरी पहनी थी.


Image : Pinterest



5. विद्या बालन को साड़ी  पहनना खूब भाता है खा़सकर कांचीपुरम साड़ी. कई मौकों पर वो अलग अलग रंग कांचीपुरम साड़ी पहने हुए नज़र आई.                                 

Image source: kanjivaramsilks.com




6. सोनम कपूर ने फ़िल्म  रांझना के प्रमोशन के दौरान ऑरेंज और रेड कलर की कांचीपुरम  साड़ी काफी दिलकश अदांज़ में पहनी थी.

Image source : Divalikes.com









Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

चंदेरी साड़ी से चमकती बॉलीवुड हीरोइन्स

चंदेरी मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित ऐतिहासिक महत्व रखने वाला शहर है. चंदेरी नाम की ही साड़ियां यहां करीब सात सौ साल पहले बनाना शुरू की गई थी. यूं तो चंदेरी साड़ी का इतिहास पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है. कहा जाता है कि इन साड़ियों की परंपरा भगवान कृष्ण के भांजे शिशुपाल ने शुरू की थी. सिल्क और कॉटन के संगम से बनी इन साड़ियों पर फूल, पंछी, सिक्के, यहां तक की चेक और ब्लॉक प्रिंट भी देखने को मिलते हैं. इनकी सुनहरी बॉर्डर और पारदर्शी चमक इन्हें ख़ास पहचान देती है. हाथ से बुनी जाने वाली इन साड़ियों को बनाने वालों को उतना फायदा नहीं मिल पाता है, जितना मिलना चाहिए. इस वजह इस साड़ी कला के जारी रहने में मुश्किल नज़र आ रही है. बात बॉलीवुड की करें तो कई  हीरोइन्स ने चंदेरी साड़ी को पहनकर कई अवसरों पर शोभा बढ़ाई है. 1.करीना कपूर ने फिल्म थ्री इडियट्स के प्रमोशन के वक्त चंदेरी साड़ी पहनी थी, ताकि चंदेरी साड़ी बनाने वालो को प्रोत्साहन मिल सके. Image Source: Sareetimes.com                              ...

बॉलीवुड के क्लॉसिक प्रेम त्रिकोण

चाहे बात हॉलीवुड की हो या बॉलीवुड की प्रेम कहानियां हमेशा से ही दर्शकों की प्रिय रही है। हमेशा ऐसा नहीं होता कि प्रेम कहानी नायक नायिका और खलनायक के इर्द गिर्द ही घुमती हो। कभी कभी इंसान नहीं वक्त ही खलनायक बन जाता है और आ जाता है प्रेम कहानी तीसरा कोण, जी हां आज के इस लेख में हम चर्चा करेंगे उन प्रेम त्रिकोण की जो दर्शको को पसंद आए। संगम- प्रेम त्रिकोण का किस्सा नया नहीं है ये तो बॉलीवुड के शुरुआती दिनों में ही शुरू हो गया था, प्रेम त्रिकोण के तौर पर संगम को बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्म में से एक माना जाता है इस फिल्म के गीत "हर दिल जो प्यार करेगा", "ये मेरा प्रेम पत्र पढ़कर", "प्यार प्यार ना रहा" "मेरे मन की गंगा और तेरे मन की जमुना" सुमधुर तो थे ही साथ ही लोकप्रिय भी हुए। राजकपूर, वैजयंती माला और राजेंद्र कुमार तीनों ने अपने अभिनय से इस फिल्म को सजाया था। प्यार, दोस्ती, त्याग, विवाह पर बनीं इस फिल्म अंत थोड़ा ट्रेजिक है जिसमें दो दिलो को मिलते हुए दिखाया गया है लेकिन साथ एक दोस्त की मौत  यानि दोस्ती के लिए बलिदान भी दि...

आज भी प्रासंगिक है महिला सशक्तिकरण पर बनीं ये फ़िल्में

        जब भी हम महिला सशक्तिकरण की बात करते है तो दामिनी, क्वीन, फैशन, पेज थ्री, पिंक, पिकू, कहानी, नो वन किल्ड जेसिका, इंग्लिश विंग्लिश, मर्दानी, जैसी फ़िल्में का नाम ज़हन में आता है। सचमुच इन फिल्मों में महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को बड़े ही सशक्त ढंग से उठाया गया है साथ ही ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही है इन फ़िल्मों के अलावा कुछ ऐसी फ़िल्में भी है जिन्हें महिला प्रधान विषयों पर बनीं सदाबहार फिल्मों का दर्जा दिया जा सकता है जो अपने प्रर्दशन के सालों बाद भी प्रासंगिक है। अनपढ़- 60 के दशक में रिलीज़ इस फ़िल्म में माला सिन्हा ने लीड रोल निभाया था। इस फ़िल्म में इस मुद्दे को उठाया गया था कि एक लड़की की बिना पढ़ाए लिखाए अगर शादी कर दी जाती है तो उसे ज़िंदगी में कितनी मुसीबतों का सामाना करना पड़ता है। कभी कभी ना उसे अपने पति का प्रेम मिल पाता है ना वो सम्मान जो उसे अपने ससुराल मिलना चाहिए। अगर उसका पति उसे प्रेम करे भी तो उसके जीवित ना रहने के बाद एक स्त्री की क्या दशा हो जाती है इन्हीं मुद्दों के इर्द गिर्द ये फ़िल्म घुमती है...