Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2018

रंगों की बरसात बॉलीवुड गीतों के साथ

चटख रंग, पिचकारी और गुलाल का त्यौहार होली भारतीय पंरपरा का अटूट हिस्सा बन चुका है। पौराणिक महत्व रखने वाला ये त्यौहार भारतीय फ़िल्मों का  पर भी अपनी छटा बिखेर चुका है। भारतीय फ़िल्मों और त्यौहार का लगाव का प्रमाण है उस दिन प्रदर्शित होने वाली बड़ी बैनर की फ़िल्में। दीवाली, ईद, क्रिसमस के साथ होली के दिन भी कई मशहूर फ़िल्में प्रदर्शित हुई है। आमिर ख़ान की फ़िल्म का तो  नाम ही "होली" था। होली फ़िल्म आमिर डेब्यू फ़िल्म थी जो साल १९८४ में प्रदर्शित हुई थी। आम भारतीय खुद को फ़िल्मोें से जोड़ सके इसके लिए हंसी, उमंग और मस्ती से भरे पर्व  होली के सीन ना सिर्फ हिन्दी फ़िल्मों में देखने को मिले बल्की इससे जुड़े गीत होली परंपरा के हिस्सा बन चुके है।  होलिका दहन के दूसरे दिन जब रंगोत्सव शुरू होता है तो  होली से जुड़े गीतों के साथ माहौल और भी रंगीन हो जाता है। इस ब्लॉग के ज़रिए होली से जुड़े उन गीतों की चर्चा की जाएगी जिन्हें सुने बगैर होली का जश्न अधूरा है। Image source:Geetmanjusha.com "होली आयी रे कन्हाई, होली आयी रे, होली आयी रे कन्हाई रंग छलके स