Skip to main content

पोलका डॉट का इतिहास बॉलीवुड में

Image source:http://www.baltana.com


हॉलीवुड हो या बॉलीवुड पोलका डॉट का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता है। सत्तर के दशक में ये ट्रेंड काफी पॉपुलर  हुआ। अब पोलका डॉट फ़िल्मी परंपरा का हिस्सा बन चुका है। शायद ही कोई ऐसी बॉलीवुड डीवा होगी जिसने पोलका डॉट वाला ड्रेस ना पहना हो। अपने लेख के ज़रिए हम बताने वाले ही कि किस तरह वेस्टर्न और इंडियन ड्रेसेस को पोलका डॉट ने एवरग्रीन टच दिया है।




Image source:stmed.net
फ़िल्म बॉडीगार्ड में करीना कपूर ने पिंक रंग की कुर्ती पर सफेद रंग की चुनरी ओढ़ी पर है, जिस पर यलो कलर के पोलका डॉट बने हुए है।




Image source: http://myvantagepoint.in
फ़िल्म "बंटी बबली" में कजरारे- कजरारे गीत ऐश्वर्या राय ने पोलका डॉट वाला घाघारा पहना है।





Image source: Pinterest 




फ़िल्म "मैं हूं ना मैं" सुष्मिता सेन ने ब्लैक और रेड कलर की साड़ी पहनी हैै। जिस पर पोलका डॉट बने हुए हैं।


Image source: https://moifightclub.com

फ़िल्म  "आएशा" में सोनम कपूर स्मॉल साईज़ वाले पोलका डॉट का ड्रेस पहना है।



Image source:http://www.rediff.com


फ़िल्म  "घनचक्कर" में विद्या बालन ने रेड कलर के पोलका डॉट वाला टॉप पहना है, साथ ही सफेद कलर के पोलका डॉट वाला हेयर बैंड लगाया है।



Image source: Glamsham.com
रेट्रो स्टाइल को समर्पित फ़िल्म एक्शन रिप्ले में कई बार पोल्का डॉट का प्रयोग कपड़ों पर हुआ है।  अक्षय कुमार की शर्ट हो या ऐश्वर्या राय की ड्रेसेस पोलका डॉट का जलवा हर जगह दिखा है। होली गीत में ऐश्वर्या को सफेद रंग की कुर्ती पर गुलाबी रंग की ओढ़नी पहनाई गई है, जिस पर सफ़ेद रंग के पोल्का डॉट बने हुए हैं ।




Image source:https://blog.anandbora.in/

"एक्शन रिप्ले" फ़िल्म के ही "ओ बेखबर" गीत में ऐश्वर्या राय ने मल्टीकलर की अलग अलग साईज़ के पोलका डॉट वाली साड़ी पहनी है।




Image source:https://a2zfreewallpaper.com

बात वेस्टर्न स्टाइल की करे तो इस फिल्म में ऐश्वर्या राय  ऑरेंज रंग की शर्ट पर सफ़ेद पोलका डॉट वाली शर्ट पहनी हुई है।






Image source:http://www.newlove-makeup.com
फ़िल्म "दंबग" में सोनाक्षी सिन्हा ने ब्लू कलर का ब्लाउज़ पहना है जिस पर सफेद रंग के पोलका डॉट बने हुए हैं ।





Image source: Bollywood Hungama



फ़िल्म "यारिया " में रकुलप्रीत ने रेड कलर का नाईटसूट पहना है, जिस पर सफेद रंग के पोलका डॉट बने हुए है।




Image source:https://www.charmboard.com
फिल्म "गुंडे" में प्रियंका चोपड़ा ने पोलका डॉट वाली शर्ट पहनी है।



Image source:seenit.in


फिल्म ए "दिल है मुश्किल" में ऐश्वर्या ने पोलका डॉट वाला कोट पहना है।



Image source: www.highheelconfidential.com


फ़िल्म बॉबी में डिंपल कपाड़िया ने सफेद रंग की नॉट वाली शर्ट पहनी जिस पर ब्लैक कलर के पोलका डॉट बने हुए थे। डिंपल का ये लुक इतना मशहूर हुआ कि उस वक्त से ये पोलका डॉट उनकी फ़िल्म के नाम यानि बॉबी प्रिंट के नाम से ही मशहूर हो गया। उनके इस लुक से प्रेरणा लेकर प्राची देसाई को "वन्स अपॉन ए टाईम इन मुबंई" में डिंपल जैैसा ही ड्रेस पहनाया गया। ये फ़िल्म भी बॉबी की तरह दर्शकों को रिझाने में सफल रही।गोलमटोल इन डॉट्स का जादू कभी शायद ही कभी कम हो पाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

चंदेरी साड़ी से चमकती बॉलीवुड हीरोइन्स

चंदेरी मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित ऐतिहासिक महत्व रखने वाला शहर है. चंदेरी नाम की ही साड़ियां यहां करीब सात सौ साल पहले बनाना शुरू की गई थी. यूं तो चंदेरी साड़ी का इतिहास पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है. कहा जाता है कि इन साड़ियों की परंपरा भगवान कृष्ण के भांजे शिशुपाल ने शुरू की थी. सिल्क और कॉटन के संगम से बनी इन साड़ियों पर फूल, पंछी, सिक्के, यहां तक की चेक और ब्लॉक प्रिंट भी देखने को मिलते हैं. इनकी सुनहरी बॉर्डर और पारदर्शी चमक इन्हें ख़ास पहचान देती है. हाथ से बुनी जाने वाली इन साड़ियों को बनाने वालों को उतना फायदा नहीं मिल पाता है, जितना मिलना चाहिए. इस वजह इस साड़ी कला के जारी रहने में मुश्किल नज़र आ रही है. बात बॉलीवुड की करें तो कई  हीरोइन्स ने चंदेरी साड़ी को पहनकर कई अवसरों पर शोभा बढ़ाई है. 1.करीना कपूर ने फिल्म थ्री इडियट्स के प्रमोशन के वक्त चंदेरी साड़ी पहनी थी, ताकि चंदेरी साड़ी बनाने वालो को प्रोत्साहन मिल सके. Image Source: Sareetimes.com                              ...

कांचीपुरम साड़ी की आभा बॉलीवु़ड पर

कांचीपुरम साड़ी  तमिलनाडु  से ताल्लुक रखती है लेकिन ये देशभर में की महिलाओं को लुभाने में कामयाब रही है. यूं तो इन साड़ियों में साउथ में बने सिल्क का उपयोग होता है लेकिन प्रयोग में आने वाली ज़री गुज़रात की होती है. प्रिंट के तौर पर मंदिर, तितलियों, फूल, पत्तों का उपयोग किया जाता है. आईए देखते है कि किन हीरोइन्स ने पाया कांचीपुरम साड़ी के साथ एक खूबसूरत लुक. 1.कांचीवरम साड़ी  तो जैसे रेखा के एवरग्रीन लुक में तो जैसे चार चांद ही लगा देती  है. गोल्डन कलर की साड़ी तो जैसे उनकी पहचान ही बन गई है. साउथ ब्यूटी रेखा के नक्शे कदम पर चलकर ही कई बॉलीवुड स्टार कांचीपुरम साड़ी को अपना रही है.    image source : santabanta.com                                             2.साउथ ब्यूटी शिल्पा शेट्टी जब दुल्हन बनीं तब उन्होंने कांचीपुरम साड़ी पहनी थी.     Image source : Metro mela.com            ...

इन हीरोइन्स से प्रेरणा लेकर बने मराठी दुल्हन

बात मराठी वेडिंग की हो तो मुंडावलया का जिक्र कैसे ना हो भला, इसे ना सिर्फ दुल्हन बल्कि दुल्हे के माथे पर भी बांधा जाता है। ये मोतियों से बनी होती है इसके बिना मराठी दुल्हन का श्रृंगार अधूरा ही माना जाएगा। महाराष्ट्रीय स्टाइल में बनी नथ विशेष प्रकार की होती है इसमें मोती के साथ हरे और गुलाबी रंग के रत्न भी होते है। महाराष्ट्रीय दुल्हन के माथे पर सजी बिंदी चंद्रमा के आकार की होती है ना कि गोल। शादी के दिन हरे रंग की चुड़ियां सुहाग का प्रतीक मानी गई है। इसके साथ ही मोतियों से बना छोटा नेकलेस जिसे तनमणी कहते है पहना जाता है। आर्टीफिशियल ज्वेलरी शादी के दिन पहननना नहीं पंसद की जाती है इसलिए मंगलसूत्र, पाट्ल्या (सोने चौड़ी की चूड़ियां) चपलाकंठी (सोने का हार) पहना जाता है। शादी के दिन पैठनी साड़ी का विशेष महत्व होता है ज्यादातर महरुन, हरे और नांरगी रंग की पैठनी पहनी जाती है। बालों को बांधकर या तो जूड़ा बनाया जाता है या चोटी बनाई जाती है, मोगरे के फूलों से बने गजरे का विशेष महत्व होता है। आज हम अपने लेख के जरिए उन अभिनेत्रियों की चर्चा करेंगे जिनके लुक से इन्सपिरेशन ले...