Skip to main content

निकाह के लिए बॉलीवुड हीरोइन्स लिबास


बॉलीवुड में कई ऐसी फ़िल्में है जिसमें मुस्लिम कल्चर को बड़े ही खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है। कई फ़िल्मों में निकाह की रस्म भी दिखाई गई है। अगर आप भी भविष्य में दुल्हन बनने जा रही है तो बॉलिवुड की दुल्हन से इन्सपिरेशन ले सकती है। हमारे लेख में हम उन हीरोइन्स की चर्चा करने वाले है जिन्होंने मुस्लिम ब्राईड का रोल प्ले किया ।

फ़िल्म  "हीरो द लव स्टोरी ऑफ स्पाई " में प्रियंका ने "दिल में है प्यार " में मुस्लिम ब्राईड का रोल अदा किया था। जिसमें उन्होंने ऑफ व्हाईट रंग का गरारा पहना था। जिसकी चुनरी और फूल स्लीव्स के लिए ट्रांसपेरेंट कपड़े का इस्तेमाल किया गया था। गोल्डन रंग की दमकती हुई ज्वेलरी पहनाई गई थी।

Image source: Pinterest.com

फ़िल्म "वीर ज़ारा" के लिए यशराज फ़िल्म के पसंंदीदा फ़ैशन डिज़ायनर मनीष मल्होत्रा ने प्रिटी का ड्रेस डिजाईन किया था। फ़िल्म वीर जारा के गीत "जानम देख लो" में प्रिटी जिंटा ने सफेद रंग का कुर्ता पहना है । जिस पर गोल्डन रंग की कढ़ाई की गई है।जामुनी रंग की बार्डर वाली  चुनरी पर हरे रंग की छटा है। चुनरी पर भी गोल्डन वर्क था। जिस पर घुंघरूनुमा डिजाईन की लेस लगी है। साथ ही हरे और जामुनी रंग का घाघरा उन्होनें पहना। मोटा काजल और आई लाईनर लगाकर आंखों को विशेष रूप से हाईलाईट किया गया है। माथे पर हरे रंग के रत्नों से जड़ा हुआ मांग टीका लगाया हुया है और गले में नेकलेस पहना है। मध्यम आकार की नथ पहनी हुई है।
                                   
Image source:indiafm.com

                                               


 इसी फ़िल्म में उन्होंने "आया तेरे दर पे दीवाना में" आरेंज रंग का गरारा पहना था जिस पर गोल्डन रंंग का वर्क किया गया था जिसके साथ आरेंज़ रंग की पारदर्शी चुनरी ओढ़ाई गई जो अंदर से हरे रंग की है, आंखो को हाईलाईट किया गया है साथ ही बड़ी सी गोल आकार की नथ पहनी है।
                                                   
Image source:Reddif.com

"ए दिल है मुश्किल" में अनुष्का ने लंबी बाहों वाली सुनहरे रंग की चोली पहनी है जिस पर कढ़ाई का काम किया गया है साथ ही हल्के लाल रंग का घाघरा पहना हुआ है। साड़ी स्टाईल पल्लू   डाला गया है साथ ही सिर पर पारदर्शी चुनरी ओढ़ाई गई है।एक अखबार को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा "लहंगा 17 किलो का था, और ज्वेलरी काफी हेवी थी। मैं खूबसूरत दुल्हन लग रही थी लेकिन वैसा महसूस नहीं कर रही थी। मुझे उस लंहगे को पहनकर सीढ़िया चढ़ना और उतरना था। ये बहुत मुश्किल था। इस फ़िल्म में अनुष्का की आंखों पर स्मोकी मेकअप किया गया था। पूरे चेहरे पर हल्का मेकअप है। लेयर्ड कुंदन नेकलेस (पन्ना जड़ा हुआ ) मोती  वाली नथ ने उनके चेहरे की शोभा बढ़ा दी है। पाकिस्तानी स्टाईल का झूमर माथे पर चार चांद लगा रहा है।
                                                                           

Image source :
                                           https://www.instagram.com/manishmalhotra05/

फिल्म "सुल्तान" के लिए एक अखबार को दिए इंटरव्यू के मुताबिक अनुष्का ने कहा "ट्रेडिशनल पहनावे पर किया गया चिकनकारी वर्क काफी बेहतरीन है"
इस फ़िल्म में सफेद रंग  से बना ड्रेस उन्होने पहना था।  जिसमें उनकी चुनरी पर गोल्डन कलर का गोटा लगाया गया है। हरे रंग की कांच की चुड़िया उनकी कलाई की शोभा बढ़ा रही है। लार्ज साईज की नथ हरियाणवी दुल्हन पर खूब जंच रही है। माथे पर सजा पारंपरिक पासा उनकी शोभा बढ़ा रहा है।



Image source:https://www.instagram.com/anushkasharma



फ़िल्म "डॉली की डोली" में सोनम कपूर ने भारत के लगभग हर राज्य की दुल्हन का लुक अपनाया था।
फ़िल्म डॉली की डोली में सोनम कपूर ने भारत के लगभग हर राज्य की दुल्हन का लुक अपनाया। इसमें उन्होंने मुस्लिम ब्राईड का रोल भी प्ले किया था। इसमें उन्होंने नोेज़ रिंग के बजाए नोज पिन पहनी । इसमें उन्होंने पेस्टल मिंट ग्रीन कलर का लहंगा पहना था । हल्के  पारदर्शी रंग के दुप्पटे ने शोभा बढ़ाई। सोने और मोती की ज्वेलरी उन्होंने पहनी। पारंपरिक मुस्लिम दुल्हन का लुक अपनाते हुए उन्होंने झूमर भी माथे पर लगाया था ।
                                                           
Image source: Movietalkies.com

फ़िल्म "वज़ीर" में अदिती राव हैदरी ने क्रीम कलर का गरारा पहना है। बड़े से झूमर और बड़े बड़े झुमके पहने हुए अदिती
मिनिमम मेक-अप में सोबर और सिंपल लुक में खूबसूरत दुल्हन लग रही है।

                                               
Image source:indiarush.com

फ़िल्म  हैप्पाी भाग जाएगी में डायना पेंटी ने हरे रंग का गरारा पहना था। जिस पर गोल्डन कलर का वर्क किया गया है, साथ ही में हरे रंग की कांच की चुड़िया पहनी गई है। चुनरी पर गोल्डन कलर की मोटी लेस लगाई गई है।
मोतियो और रत्नों से जड़ी माथा पट्टी, नथ, झूमर और नेकलेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही है।
Image source :https://www.instagram.com/dianapenty/

Image source: Urbanasian.com




फ़िल्म राजी के "दिलबरो" गीत में आलिया ने गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी पहनी है। नेट की चुनरी पर सितारे लगाए गए है और किनारों पर सुनहरी लेस लगी हुई है। लंबी सी माला और नेकलेस पहना गया है। लंबी गुंथी हुई चोटी की गई है।
                                                             
    Image source :https://www.instagram.com/aliaabhatt/
                                       


       

Comments

Popular posts from this blog

जब चिकनकारी से जुड़ा दिल का रिश्ता: बॉलीवुड अभिनेत्रियां

तहज़ीब  और अदब के शहर लखनऊ की शान चिकनकारी कला के दीवाने तो आप भी होंगे। कहा जाता है कि ये कढ़ाई कला मुगलकाल में काफी प्रचलित हुई । कहा जाता है कि ये कला ईरान से भारत आई है। इस कला में महीन कपड़े पर सुई धागे से कढ़ाई की जाती है। पुराने ज़माने में मलमल के कपड़ों पर चिकनकारी का वर्क हुआ करता था, लेकिन अब जॉर्जेट और शिफ़ान पर भी इसका काम होने लगा है। अपने लेख के ज़रिए हम आपको ये बताने जा रहे है कि किन किन बॉलीवुड डिवा ने इस परंपरागत कला की ड्रेस को पहनकर अपनी सुंदरता में चार चांद लगाए है। Image source: https://www.instagram.com/priyankachopra/                               हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस की सगाई ना सिर्फ भारत बल्कि विश्वभर में चर्चा का विषय रही। प्रियंका हॉलीवुड में दस्तक देने के बाद इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुकी है लेकिन फिर भी उनका दिल है हिंदुस्तानी, अपनी सगाई के लिए उन्होंने पीले रंग की चिकनकारी शेरवानी पहनी जिसे अबू  जानी और संदी...

क्यों चांद छिपा बादल में ? : बॉलीवुड

इमेज सोर्स आयएमडीबी बात जब भी बॉलीवुड एक्ट्रेस की हो , तो ये माना जाता है कि अगर कोई बेहद खूबसूरत है तो उसके लिए फिल्म में चांस मिलना काफी आसान हो जाता है , ख़ासकर किसी हीरोइन के लिए , जाहिर सी बात है दर्शक भी एक खूबसूरत चेहरे को देखने के लिए बेताब रहते है। मधुबाला , श्रीदेवी , हेमामालिनी , ऐश्वर्या जैसी हीरोइन्स ना सिर्फ़ अपनी एक्टिंग स्किल के लिए जानी गई बल्कि इनकी खूबसूरती का जादू भी दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला , किसी को बॉलीवुड की वीनस तो किसी को ड्रीमगर्ल के खिताब से नवाज़ा गया , यहां तक कि लोग अपने घरों की दीवार पर भी इन अभिनेत्रियों की तस्वीरें सजाते थे. आज हम अपने लेख में उन अभिनेत्रीयों की बात करेंगे जिनकी ख़ूबसूरती की जितनी भी तारीफ़ करे कम है उसके बावजूद भी बॉलीवुड में वो कोई ख़ास कमाल नहीं कर पाई। इमेज सोर्स इंस्टाग्राम अपने सहज अभिनय और स्वाभाविक सुंदरता के साथ लाखों दिलों पर राज करने वाली भाग्यश्री अपनी पहली ही फिल्म...

चंदेरी साड़ी से चमकती बॉलीवुड हीरोइन्स

चंदेरी मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित ऐतिहासिक महत्व रखने वाला शहर है. चंदेरी नाम की ही साड़ियां यहां करीब सात सौ साल पहले बनाना शुरू की गई थी. यूं तो चंदेरी साड़ी का इतिहास पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है. कहा जाता है कि इन साड़ियों की परंपरा भगवान कृष्ण के भांजे शिशुपाल ने शुरू की थी. सिल्क और कॉटन के संगम से बनी इन साड़ियों पर फूल, पंछी, सिक्के, यहां तक की चेक और ब्लॉक प्रिंट भी देखने को मिलते हैं. इनकी सुनहरी बॉर्डर और पारदर्शी चमक इन्हें ख़ास पहचान देती है. हाथ से बुनी जाने वाली इन साड़ियों को बनाने वालों को उतना फायदा नहीं मिल पाता है, जितना मिलना चाहिए. इस वजह इस साड़ी कला के जारी रहने में मुश्किल नज़र आ रही है. बात बॉलीवुड की करें तो कई  हीरोइन्स ने चंदेरी साड़ी को पहनकर कई अवसरों पर शोभा बढ़ाई है. 1.करीना कपूर ने फिल्म थ्री इडियट्स के प्रमोशन के वक्त चंदेरी साड़ी पहनी थी, ताकि चंदेरी साड़ी बनाने वालो को प्रोत्साहन मिल सके. Image Source: Sareetimes.com                              ...