Skip to main content

Posts

Showing posts from 2018

वो बॉलीवुड अभिनेत्रियां जो लगी "कलमकारी" में बेहद खूबसूरत

                                                          लोक कलाओं के मामलें में भारत की संपन्नता का कोई मुकाबला नहीं है।  हस्तकला के ज़रिए  पारंपरिक वस्त्र बनाए जाने की कला भारत में सदियों से ज़ारी है, इन्ही कलाओं में से एक है कलमकारी कला। इसके नाम से ही साफ़ होता है कि ये कलम से की जाने वाली कला है। ये कला आंध्रप्रदेश में विकसित हुई। वेैसे तो ये कला हाथों से होती है, लेकिन कहीं कहीं ब्लॉक और ठप्पों का उपयोग भी किया जाता है। इस कला में वेजिटेबल से बने रंगो का उपयोग किया जाता है केमिकल्स से इन्हें दूर ही रखा जाता है। इन कलाओं में मुगलकाल का प्रभाव देखने को मिलता है, साथ ही भारत की पौराणिक कथाओं की झलक भी देखने को मिलती है। भले ही ये प्राचीन कला है लेकिन आज के वक्त में भी इसका जादू कायम हैे और बॉलीवुड अदाकारा भी इससे अछूती नहीं है। हम अपने लेख के ज़रिए उन अभिनेत्रियों की चर्चा करेंगे जो लगी कलमकारी ड्रेस में बेहद सुंदर। Image source: Ragalahri.com साड़ियों से विशेष लगाव रखने वाली विद्या बालन कलमकारी साड़ियों में कई बार नज़र आई है। एक इंवेट के दौरान उन्होंने गौरांग श

जब चिकनकारी से जुड़ा दिल का रिश्ता: बॉलीवुड अभिनेत्रियां

तहज़ीब  और अदब के शहर लखनऊ की शान चिकनकारी कला के दीवाने तो आप भी होंगे। कहा जाता है कि ये कढ़ाई कला मुगलकाल में काफी प्रचलित हुई । कहा जाता है कि ये कला ईरान से भारत आई है। इस कला में महीन कपड़े पर सुई धागे से कढ़ाई की जाती है। पुराने ज़माने में मलमल के कपड़ों पर चिकनकारी का वर्क हुआ करता था, लेकिन अब जॉर्जेट और शिफ़ान पर भी इसका काम होने लगा है। अपने लेख के ज़रिए हम आपको ये बताने जा रहे है कि किन किन बॉलीवुड डिवा ने इस परंपरागत कला की ड्रेस को पहनकर अपनी सुंदरता में चार चांद लगाए है। Image source: https://www.instagram.com/priyankachopra/                               हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस की सगाई ना सिर्फ भारत बल्कि विश्वभर में चर्चा का विषय रही। प्रियंका हॉलीवुड में दस्तक देने के बाद इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुकी है लेकिन फिर भी उनका दिल है हिंदुस्तानी, अपनी सगाई के लिए उन्होंने पीले रंग की चिकनकारी शेरवानी पहनी जिसे अबू  जानी और संदीप खोसला ने डिज़ाईन किया। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी मेंहदी सेरेमनी के दौरान अबू जानी और

पोलका डॉट का इतिहास बॉलीवुड में

Image source:http://www.baltana.com हॉलीवुड हो या बॉलीवुड पोलका डॉट का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता है। सत्तर के दशक में ये ट्रेंड काफी पॉपुलर  हुआ। अब पोलका डॉट फ़िल्मी परंपरा का हिस्सा बन चुका है। शायद ही कोई ऐसी बॉलीवुड डीवा होगी जिसने पोलका डॉट वाला ड्रेस ना पहना हो। अपने लेख के ज़रिए हम बताने वाले ही कि किस तरह वेस्टर्न और इंडियन ड्रेसेस को पोलका डॉट ने एवरग्रीन टच दिया है। Image source:stmed.net फ़िल्म बॉडीगार्ड में करीना कपूर ने पिंक रंग की कुर्ती पर सफेद रंग की चुनरी ओढ़ी पर है, जिस पर यलो कलर के पोलका डॉट बने हुए है। Image source: http://myvantagepoint.in फ़िल्म "बंटी बबली" में कजरारे- कजरारे गीत ऐश्वर्या राय ने पोलका डॉट वाला घाघारा पहना है। Image source: Pinterest  फ़िल्म "मैं हूं ना मैं" सुष्मिता सेन ने ब्लैक और रेड कलर की साड़ी पहनी हैै। जिस पर पोलका डॉट बने हुए हैं। Image source: https://moifightclub.com फ़िल्म  "आएशा" में सोनम कपूर स्मॉल साईज़ वाले पोलका डॉट का ड

बनारसी साड़ी का भारतीय से लेकर वेस्टर्न अंदाज़ : फ़िल्म अभिनेत्रियां

"बनारस अगर जाए साड़ी लेके ही आए थोड़ा सा पगला थोड़ा दीवाना" फ़िल्म "और प्यार हो गया" का ये गीत तो आपने कई बार सुना ही होगाा जिसमें प्रेमी से ये उम्मीद रखी गई है कि वो अपनी प्रेमिका के लिए बनारसी साड़ी ज़रूर लेकर आए। ये गीत बनारसी साड़ी की लोकप्रियता साबित करने के लिए काफ़ी है। बनारसी साड़ी आज ना सिर्फ़ देश बल्कि विश्वभर में मशहूर है। कहा जाता है कि ये साड़ियां मुगलकाल में प्रचलन में आई। राजा महाराजाओं के ज़माने की देन होने की वजह से इस पर सोने और चांदी के तारों का वर्क होता था। इस साड़ियों पर पक्षी जैसे मोर, तोता और बेल बूटी पत्तियां, और पशुओं जैसे हाथी, घोड़ा और शेर की डिज़ाईन बनाई जाती है। मुख्य रूप से सिल्क, ऑरगेंजा, जॉर्जेट और शिफॉन पर ज़री का वर्क किया जाता है। इन साड़ियों पर पक्षी जैसे मोर, तोता और बेल बूटी और पशुओं जैसे हाथी, घोड़ा, बाघ आदि की डिज़ाईन बनाई जाती रही है। कहा जाता है कि ये साड़ियां मुगलकाल में प्रचलन में आई। राजा महाराजाओं के ज़माने की देन होने की वजह से इस पर सोने और चांदी के तारों का वर्क होता था। बुनकरों की कई महीनों की मे