Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2018

लाजवाब लद्दाख फ़िल्मों में

      Image source: Santa Banta.com भारत चीन युद्ध के बैकड्राप पर बनी फिल्म "हकीकत" तो आपको याद होगी ही. इस फिल्म की शूटिंग लद्दाख में हुई थी. अपनी कठिन जलवायु के बाद भी ये स्थान पर्यटकों का चहेता बना हुआ है. कश्मीर राज्य के अंतर्गत आने के बावजूद यहां बौद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलती है. शीतल झील, रेतीली धरती, घाटियां ये सब कुछ एक साथ देखने को मिलता है लेह लद्दाख में. इसे "लिटिल तिब्बत" या "मून लैंड" भी कहा जाता है. फिल्म हकीकत के अलावा यहां कई बॉलीवुड फ़िल्मों की शूटिंग हुई हैं. 1.फिल्म "दिल से" का गीत "तू ही तू सतरंगी रे" यहां शूट हुआ है.  इस गीत में "गोम्पा" और "पैंगोंग" झील के खूबसूरत    नज़ारों के बीच शाहरूख़ और मनीषा काफी रूमानी  लग रहे हैं. Image source:What-i-hear blogspot.com                             Image Source: Rediff.com                                     2.फिल्म जब तक है जान फ़िल्म की कविता " तेरी आंखों की नमकीन मस्तियां, तेरी हंसी की बेपरवाह गुस्ताखियां"

दार्जलिंग दिखा जब इन फिल्मों में

पहाड़ों की चोटी पर बसा पश्चिम बंगाल का शहर दार्जलिंग नेपाल, तिब्बत, भूटान और बांग्लादेश की सीमा से लगा हुआ है.चाहे चाय के बागान हो, नदियां हो, पहाड़ हो, झील हो, या रॉक गार्डन ये प्राकृतिक नज़ारे काफी मनमोहक है. महाकाल मंदिर के अलावा यहां बौद्ध धर्म का प्रभाव देखने को मिलता है यहां कई मठ है और जापानी मंदिर भी. क्लॉक टॉवर  यहां की खासियत है . कई प्राकृतिक नज़ारों की सैर कराती हुई टॉय ट्रेन भी आपको देखने को मिलेगी. ब्रिटिशकाल की ऐतिहासिक इमारतें भी यहां की खासियत हैं. दार्जलिंग  बॉलीवुड का चहेता शूटिंग स्पॉट रहा है. 1.फिल्म हमराज़ का गीत "नीले गगन के तले" दार्जलिंग की खूबसूरत वादियों में शूट हुआ था. Image Source: Knews.com  2.कपूर खानदान का फेवरेट शूटिंग स्पॉट रहा है दार्जलिंग. फिल्म शम्मी कपूर अभिनीत फ़िल्म "चाईना टाउन", ऋषि कपूर की फिल्म "बॉबी" और उनके पिता की फ़िल्म "मेरा नाम जोकर" में उनके और सिमी ग्रेवाल के कुछ सीन दार्जलिंग में शूट किए गए. राज कपूर की फ़िल्म "बरसात" का गीत "प्यार हुआ इकरार हुआ है" ब्लैक एंड व्हाइट

पलाज़ो के विविध रंग बॉलीवु़ड हीरोइन्स के संग

चाहे ही पार्टी हो या कॉलेज या फिर ऑफिस जाना हो, या यूं ही कहीं टहलने का मन हो तब पलाज़ो पैंट्स से आरामदायक और स्टाइलिश पहनावा और क्या हो सकता है भला. बॉलीवुड की कई एक्सट्रेस विविध रंगों और स्टाइल के पलाज़ो पहनकर खूबसूरत नज़र आ चुकी है. 1. दीपिका पादुकोण ने फ़िल्म “कॉकटेल” में पलाज़ो पैंट पहनकर इसे आम लोगों में काफी लोकप्रिय कर दिया.  फ़िल्म पीकू में इंडियन स्टाइल अपनाते हुए कुर्ता और पलाज़ो पैंट्स पहना था. जो कि ऑफिस गोइंग गर्ल के लिए परफ़ेक्ट लुक है.                                                         Image source:/i.pinimg.com Image source:kurticrazy.files.wordpress.com/ 2. स्ट्राइप्ड पलाज़ो पैंट्स पहने  प्रियंका का ये लुक सफ़र के लिए परफ़ेक्ट लुक है. Image source:Filmymantra.com 3. ऐश्वर्या सफेद रंग की प्लेन फुल स्लीव्स शर्ट के साथ प्रिंटेड पलाज़ो पैंट्स में नज़र आई. फॉर्मल लुक में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं. Image source: www.southindiafashion.com 4.डियर ज़िंदगी के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने चेक प्रिंट वाला पलाज़ो प

इन्द्रधनुषी भूमिकाओं में दीपिका के बेस्ट रोल

मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के बाद दीपिका ने जल्दी ही फिल्म जगत में भी जोरदार आगाज किया. एक तरह की इमेज़ में बंधने के बजाए वो विविध तरह के रोल करती नज़र आई. आईए नज़र डालते है दीपिका की इन्द्रधनुषी भूमिकाओं पर. ओम शांति ओम अपनी पहली ही फ़िल्म के जरिए दीपिका बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल के तौर पर मशहूर हो गई. इस फ़िल्म मे वो रेट्रो से लेकर मार्डन लुक्स में नज़र आई. पुनर्जन्म पर बनीं इस फ़िल्म में उनका डबल रोल था. इस फ़िल्म में उन्होंने एक्ट्रेस का ही रोल की किया था.                                        Image Source:Santa Banta.com                                                                                 बचना ए हसीनों इस फ़िल्म में दीपिका ने एक एन आर आई स्टूडेंट का रोल किया था, जो अपनी पढ़ाई का खर्चा उठाने के लिए टैक्सी भी चलाती हैं.         Image source: Pinterest                                   लव आजकल आज और कल के लव में फर्क दिखाती इस फ़िल्म में दीपिका ने एक आर्कियोलॉजिस्ट का रोल प्ले किया था.इस फ़िल्म करियर और प्रेम के बीच उलझी युवती का रोल उ

चंदेरी साड़ी से चमकती बॉलीवुड हीरोइन्स

चंदेरी मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित ऐतिहासिक महत्व रखने वाला शहर है. चंदेरी नाम की ही साड़ियां यहां करीब सात सौ साल पहले बनाना शुरू की गई थी. यूं तो चंदेरी साड़ी का इतिहास पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है. कहा जाता है कि इन साड़ियों की परंपरा भगवान कृष्ण के भांजे शिशुपाल ने शुरू की थी. सिल्क और कॉटन के संगम से बनी इन साड़ियों पर फूल, पंछी, सिक्के, यहां तक की चेक और ब्लॉक प्रिंट भी देखने को मिलते हैं. इनकी सुनहरी बॉर्डर और पारदर्शी चमक इन्हें ख़ास पहचान देती है. हाथ से बुनी जाने वाली इन साड़ियों को बनाने वालों को उतना फायदा नहीं मिल पाता है, जितना मिलना चाहिए. इस वजह इस साड़ी कला के जारी रहने में मुश्किल नज़र आ रही है. बात बॉलीवुड की करें तो कई  हीरोइन्स ने चंदेरी साड़ी को पहनकर कई अवसरों पर शोभा बढ़ाई है. 1.करीना कपूर ने फिल्म थ्री इडियट्स के प्रमोशन के वक्त चंदेरी साड़ी पहनी थी, ताकि चंदेरी साड़ी बनाने वालो को प्रोत्साहन मिल सके. Image Source: Sareetimes.com                                        2.गणेश पूजा करते वक्त लाल रंग की चंदेरी साड़ी पहने हुए शिल्पा शेट्ट