Skip to main content

बंगाली दुल्हन और बॉलीवुड

चाहे टसर साड़ी हो, या लाल बार्डर और सफेद रंग  साड़ी हो, या कॉटन साड़ी हो बंगाल की साड़ी पहनने के अनुठे स्टाईल से महिलाएं प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाती है। रही बात बंगाली दुल्हन की तो उसकी तो शोभा ही निराली होती है. हम अपने ब्लॉग के माध्यम से बॉलीवुड की उन बालाओं का जिक्र करना चाहेंगे, जो बंगाली दुल्हन के लुक में लगी बेहद सुंदर।
फ़िल्म "गुंडे" में दुल्हन के रुप में प्रियंका ने लाल रंग की बनारसी साड़ी के साथ पफ बाहों वाला ब्लाउज पहना था सोने के गहनों ने उनकी शोभा बढ़ा दी थी।

Image source:stylewhack.com


फ़िल्म "विकी डोनर" में माथे पर मुकुट सजाए यामी बंगाली दुल्हन के रुप में काफी सुंदर लगी। बंगाली दुल्हन की आखों को विशेष रुप से सजाया जाता है। ना सिर्फ आंखों में मोटा काजल लगाया जाता है बल्की  पलकों पर भी आईलाईनर और मस्कारा लगाकर उन्हें विशेष रुप से उभारा जाता है।

Image source:Bollybreak.com


सिर पर सजाए जाने वाला मुकुट जिसे टियारा कहते है और माथे पर लगी लाल रंग की बड़ी बिंदी  दुल्हन के चेहरे की रौनक कई गुना बढ़ा देती है। बिपाशा बासु जो खुद बंगाल से ताल्लुक रखती है, "सोब चरित्रों काल्पोनिक" में लाल चुनरी डाले हुए बंगाली दुल्हन के रुप में नज़र आई, 


Image source:Reddif.com

तो वहीं जब वो रियल लाईफ़ में दुल्हन बनीं तो लाल रंग का लहंगा, माथा पट्टी, नथ पहने हुए और हाथों में पान सजाए हुए काफी खूबसूरत  लगी।
image courtesy:Happyshappy.com

बंगाली दुल्हन लुक  की बात हो तो वो ऐश्वर्या राय के बिना कैसे  पूरी हो सकती है भला।
बंगाली भाषा की फ़िल्म "चोखेर बाली" में ऐश्वर्या महरून रंग की बनारसी साड़ी पहनकर, हाथों में आल्ता लगाकर ऐश्वर्या काफी मासूम लग रही है।

Image courtesy :pinterest


फ़िल्म"देवदास" में हरे और लाल रंग की साड़ी और सिर पर नेट की चुनरी ओढ़कर, हाथों में बाहुबंध पहनकर,और कुंदन ज्वैेलरी पहने हुए ऐश्वर्या का लुक बंगाली दुल्हन के लिए किसी इन्सपिरेशन से कम नहीं है।
Image courtesy: Pinterest


Comments

Popular posts from this blog

जब चिकनकारी से जुड़ा दिल का रिश्ता: बॉलीवुड अभिनेत्रियां

तहज़ीब  और अदब के शहर लखनऊ की शान चिकनकारी कला के दीवाने तो आप भी होंगे। कहा जाता है कि ये कढ़ाई कला मुगलकाल में काफी प्रचलित हुई । कहा जाता है कि ये कला ईरान से भारत आई है। इस कला में महीन कपड़े पर सुई धागे से कढ़ाई की जाती है। पुराने ज़माने में मलमल के कपड़ों पर चिकनकारी का वर्क हुआ करता था, लेकिन अब जॉर्जेट और शिफ़ान पर भी इसका काम होने लगा है। अपने लेख के ज़रिए हम आपको ये बताने जा रहे है कि किन किन बॉलीवुड डिवा ने इस परंपरागत कला की ड्रेस को पहनकर अपनी सुंदरता में चार चांद लगाए है। Image source: https://www.instagram.com/priyankachopra/                               हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस की सगाई ना सिर्फ भारत बल्कि विश्वभर में चर्चा का विषय रही। प्रियंका हॉलीवुड में दस्तक देने के बाद इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुकी है लेकिन फिर भी उनका दिल है हिंदुस्तानी, अपनी सगाई के लिए उन्होंने पीले रंग की चिकनकारी शेरवानी पहनी जिसे अबू  जानी और संदी...

क्यों चांद छिपा बादल में ? : बॉलीवुड

इमेज सोर्स आयएमडीबी बात जब भी बॉलीवुड एक्ट्रेस की हो , तो ये माना जाता है कि अगर कोई बेहद खूबसूरत है तो उसके लिए फिल्म में चांस मिलना काफी आसान हो जाता है , ख़ासकर किसी हीरोइन के लिए , जाहिर सी बात है दर्शक भी एक खूबसूरत चेहरे को देखने के लिए बेताब रहते है। मधुबाला , श्रीदेवी , हेमामालिनी , ऐश्वर्या जैसी हीरोइन्स ना सिर्फ़ अपनी एक्टिंग स्किल के लिए जानी गई बल्कि इनकी खूबसूरती का जादू भी दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला , किसी को बॉलीवुड की वीनस तो किसी को ड्रीमगर्ल के खिताब से नवाज़ा गया , यहां तक कि लोग अपने घरों की दीवार पर भी इन अभिनेत्रियों की तस्वीरें सजाते थे. आज हम अपने लेख में उन अभिनेत्रीयों की बात करेंगे जिनकी ख़ूबसूरती की जितनी भी तारीफ़ करे कम है उसके बावजूद भी बॉलीवुड में वो कोई ख़ास कमाल नहीं कर पाई। इमेज सोर्स इंस्टाग्राम अपने सहज अभिनय और स्वाभाविक सुंदरता के साथ लाखों दिलों पर राज करने वाली भाग्यश्री अपनी पहली ही फिल्म...

चंदेरी साड़ी से चमकती बॉलीवुड हीरोइन्स

चंदेरी मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित ऐतिहासिक महत्व रखने वाला शहर है. चंदेरी नाम की ही साड़ियां यहां करीब सात सौ साल पहले बनाना शुरू की गई थी. यूं तो चंदेरी साड़ी का इतिहास पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है. कहा जाता है कि इन साड़ियों की परंपरा भगवान कृष्ण के भांजे शिशुपाल ने शुरू की थी. सिल्क और कॉटन के संगम से बनी इन साड़ियों पर फूल, पंछी, सिक्के, यहां तक की चेक और ब्लॉक प्रिंट भी देखने को मिलते हैं. इनकी सुनहरी बॉर्डर और पारदर्शी चमक इन्हें ख़ास पहचान देती है. हाथ से बुनी जाने वाली इन साड़ियों को बनाने वालों को उतना फायदा नहीं मिल पाता है, जितना मिलना चाहिए. इस वजह इस साड़ी कला के जारी रहने में मुश्किल नज़र आ रही है. बात बॉलीवुड की करें तो कई  हीरोइन्स ने चंदेरी साड़ी को पहनकर कई अवसरों पर शोभा बढ़ाई है. 1.करीना कपूर ने फिल्म थ्री इडियट्स के प्रमोशन के वक्त चंदेरी साड़ी पहनी थी, ताकि चंदेरी साड़ी बनाने वालो को प्रोत्साहन मिल सके. Image Source: Sareetimes.com                              ...