Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2019

इन हीरोइन्स से प्रेरणा लेकर बने मराठी दुल्हन

बात मराठी वेडिंग की हो तो मुंडावलया का जिक्र कैसे ना हो भला, इसे ना सिर्फ दुल्हन बल्कि दुल्हे के माथे पर भी बांधा जाता है। ये मोतियों से बनी होती है इसके बिना मराठी दुल्हन का श्रृंगार अधूरा ही माना जाएगा। महाराष्ट्रीय स्टाइल में बनी नथ विशेष प्रकार की होती है इसमें मोती के साथ हरे और गुलाबी रंग के रत्न भी होते है। महाराष्ट्रीय दुल्हन के माथे पर सजी बिंदी चंद्रमा के आकार की होती है ना कि गोल। शादी के दिन हरे रंग की चुड़ियां सुहाग का प्रतीक मानी गई है। इसके साथ ही मोतियों से बना छोटा नेकलेस जिसे तनमणी कहते है पहना जाता है। आर्टीफिशियल ज्वेलरी शादी के दिन पहननना नहीं पंसद की जाती है इसलिए मंगलसूत्र, पाट्ल्या (सोने चौड़ी की चूड़ियां) चपलाकंठी (सोने का हार) पहना जाता है। शादी के दिन पैठनी साड़ी का विशेष महत्व होता है ज्यादातर महरुन, हरे और नांरगी रंग की पैठनी पहनी जाती है। बालों को बांधकर या तो जूड़ा बनाया जाता है या चोटी बनाई जाती है, मोगरे के फूलों से बने गजरे का विशेष महत्व होता है। आज हम अपने लेख के जरिए उन अभिनेत्रियों की चर्चा करेंगे जिनके लुक से इन्सपिरेशन ले