Skip to main content

इन हीरोइन्स से प्रेरणा लेकर बने मराठी दुल्हन



बात मराठी वेडिंग की हो तो मुंडावलया का जिक्र कैसे ना हो भला, इसे ना सिर्फ दुल्हन बल्कि दुल्हे के माथे पर भी बांधा जाता है। ये मोतियों से बनी होती है इसके बिना मराठी दुल्हन का श्रृंगार अधूरा ही माना जाएगा।
महाराष्ट्रीय स्टाइल में बनी नथ विशेष प्रकार की होती है इसमें मोती के साथ हरे और गुलाबी रंग के रत्न भी होते है। महाराष्ट्रीय दुल्हन के माथे पर सजी बिंदी चंद्रमा के आकार की होती है ना कि गोल।

शादी के दिन हरे रंग की चुड़ियां सुहाग का प्रतीक मानी गई है। इसके साथ ही मोतियों से बना छोटा नेकलेस जिसे तनमणी कहते है पहना जाता है।
आर्टीफिशियल ज्वेलरी शादी के दिन पहननना नहीं पंसद की जाती है इसलिए मंगलसूत्र, पाट्ल्या (सोने चौड़ी की चूड़ियां) चपलाकंठी (सोने का हार) पहना जाता है।

शादी के दिन पैठनी साड़ी का विशेष महत्व होता है ज्यादातर महरुन, हरे और नांरगी रंग की पैठनी पहनी जाती है। बालों को बांधकर या तो जूड़ा बनाया जाता है या चोटी बनाई जाती है, मोगरे के फूलों से बने गजरे का विशेष महत्व होता है। आज हम अपने लेख के जरिए उन अभिनेत्रियों की चर्चा करेंगे जिनके लुक से इन्सपिरेशन लेकर आप भी बन सकती है खूबसूरत मराठी दुल्हन।


  


                                 इमेज सोर्स -www.instagram.com/madhuridixitnene



धक धक गर्ल माधुरी मराठी फिल्म बकेट लिस्ट के जरिए वाहवाही बटोर चुकी है। पर्पल कलर की साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी के साथ वो एवरग्रीन लग रही है।





                        इमेज सोर्स-www.instagram.com/team_kangana_ranaut/


फिल्म मणिकर्णिका में झांसी की रानी का किरदार अदा कर चुकी कंगना राणावत का लुक रॉयल मराठी ब्राइड का है। सोने में जड़े मोती और रत्नों से बनीं नथ आपको पुराने ज़माने की याद दिलाएगी। कोल्हापूरी साज (नेकलेस) ठूशी(नेकलेस), हार और सिर पर माथा पट्टी साजकर कंगना ने पेशवाई काल के ब्राइडल लुक की याद दिला दी। लाल और हरे रंग की साड़ी खासतौर पर पहनी है






             सोर्स- barraques.cat_bajirao-mastani-wallpaper_547679


फिल्म बाजीराव मस्तानी में पेशवा की पत्नी काशीबाई का रोल अदा किया था। इस फिल्म में वो काफी खूबसूरत लगी और उनके एक से बढ़कर एक लुक को आप वेडिंग इन्सपिरेशन बना सकते है।  पूरी फिल्म में वो नववारी साड़ी पहने नजर आई है। बनारसी साड़ी सिंपल ज्वेलरी और सोबर मेक अप के साथ वो काफी खूबसूरत नजर आ रही है।



इमेज सोर्स -www.imdb.com





यूं तो फिल्म कमीने में प्रिंयका ने बिंदास लड़की का किरदार निभाया था लेकिन मराठी नवरी का लुक काफी सिंपल था। उन्होंने ग्रीन कलर की गोल्डन बार्डर वाली साड़ी के साथ पोल्का डॉट वाला रेड ब्लाउज पहना था।


 इमेज सोर्स-bollyspice.com/bollyspice.com/


फ़िल्म अग्नीपथ में प्रिंयका चोपड़ा ने यलो और ग्रीन रंग की साड़ी पहनी थी। फूलों के गजरे और गोल्डन कलर के झूमकों के साथ वो काफी खूबसूरत लग रही है।

  इमेज सोर्स -Sify.com

साउथ ब्यूटी असिन फिल्म खिलाड़ी 786 में ओ बावरिया गीत में अलग अलग रंगों की प्लेन गोल्डन बार्डर वाली नववारी साड़ी पहनकर नज़र आई।


  इमेज सोर्स-sosyalforum

फिल्म अय्या में रानी मुखर्जी सवा डालर गीत में गुलाबी और नारंगी रंग की नववारी साड़ी में नज़र आई। आंखों में मोटा काजल, चंद्रमा के आकार की बिंदी और खूबसूरत केश सज्जा किए हुए जूड़े के साथ वो लगी संपूर्ण मराठी मुलगी।



   इमेज सोर्स-instagram.comshraddhas_neha
 
फिल्म एक विलन में श्रद्धा कपूर मार्डन मराठी दुल्हन लगी इसमें उन्होंने पारंपरिक पैठनी साड़ी के बजाए ट्रांसपेरेंट लाईट पिंक कलर की साड़ी और डार्क पिंक रंग की चुनरी के साथ सिल्वर कलर की ज्वेलरी पहनी थी उनकी साड़ी से मैच करता हुआ मैक अप भी पिंक कलर का था।
 

अपने लेख के जरिए हमने आपको अलग अलग स्टाइल और लुक्स वाली मराठी दुल्हन से रुबरू करवाया जिनसे प्रेरणा लेकर आप भी बन सकती है खूबसूरत मराठी दुल्हन।

 

Comments

Popular posts from this blog

जब चिकनकारी से जुड़ा दिल का रिश्ता: बॉलीवुड अभिनेत्रियां

तहज़ीब  और अदब के शहर लखनऊ की शान चिकनकारी कला के दीवाने तो आप भी होंगे। कहा जाता है कि ये कढ़ाई कला मुगलकाल में काफी प्रचलित हुई । कहा जाता है कि ये कला ईरान से भारत आई है। इस कला में महीन कपड़े पर सुई धागे से कढ़ाई की जाती है। पुराने ज़माने में मलमल के कपड़ों पर चिकनकारी का वर्क हुआ करता था, लेकिन अब जॉर्जेट और शिफ़ान पर भी इसका काम होने लगा है। अपने लेख के ज़रिए हम आपको ये बताने जा रहे है कि किन किन बॉलीवुड डिवा ने इस परंपरागत कला की ड्रेस को पहनकर अपनी सुंदरता में चार चांद लगाए है। Image source: https://www.instagram.com/priyankachopra/                               हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस की सगाई ना सिर्फ भारत बल्कि विश्वभर में चर्चा का विषय रही। प्रियंका हॉलीवुड में दस्तक देने के बाद इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुकी है लेकिन फिर भी उनका दिल है हिंदुस्तानी, अपनी सगाई के लिए उन्होंने पीले रंग की चिकनकारी शेरवानी पहनी जिसे अबू  जानी और संदी...

क्यों चांद छिपा बादल में ? : बॉलीवुड

इमेज सोर्स आयएमडीबी बात जब भी बॉलीवुड एक्ट्रेस की हो , तो ये माना जाता है कि अगर कोई बेहद खूबसूरत है तो उसके लिए फिल्म में चांस मिलना काफी आसान हो जाता है , ख़ासकर किसी हीरोइन के लिए , जाहिर सी बात है दर्शक भी एक खूबसूरत चेहरे को देखने के लिए बेताब रहते है। मधुबाला , श्रीदेवी , हेमामालिनी , ऐश्वर्या जैसी हीरोइन्स ना सिर्फ़ अपनी एक्टिंग स्किल के लिए जानी गई बल्कि इनकी खूबसूरती का जादू भी दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला , किसी को बॉलीवुड की वीनस तो किसी को ड्रीमगर्ल के खिताब से नवाज़ा गया , यहां तक कि लोग अपने घरों की दीवार पर भी इन अभिनेत्रियों की तस्वीरें सजाते थे. आज हम अपने लेख में उन अभिनेत्रीयों की बात करेंगे जिनकी ख़ूबसूरती की जितनी भी तारीफ़ करे कम है उसके बावजूद भी बॉलीवुड में वो कोई ख़ास कमाल नहीं कर पाई। इमेज सोर्स इंस्टाग्राम अपने सहज अभिनय और स्वाभाविक सुंदरता के साथ लाखों दिलों पर राज करने वाली भाग्यश्री अपनी पहली ही फिल्म...

चंदेरी साड़ी से चमकती बॉलीवुड हीरोइन्स

चंदेरी मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित ऐतिहासिक महत्व रखने वाला शहर है. चंदेरी नाम की ही साड़ियां यहां करीब सात सौ साल पहले बनाना शुरू की गई थी. यूं तो चंदेरी साड़ी का इतिहास पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है. कहा जाता है कि इन साड़ियों की परंपरा भगवान कृष्ण के भांजे शिशुपाल ने शुरू की थी. सिल्क और कॉटन के संगम से बनी इन साड़ियों पर फूल, पंछी, सिक्के, यहां तक की चेक और ब्लॉक प्रिंट भी देखने को मिलते हैं. इनकी सुनहरी बॉर्डर और पारदर्शी चमक इन्हें ख़ास पहचान देती है. हाथ से बुनी जाने वाली इन साड़ियों को बनाने वालों को उतना फायदा नहीं मिल पाता है, जितना मिलना चाहिए. इस वजह इस साड़ी कला के जारी रहने में मुश्किल नज़र आ रही है. बात बॉलीवुड की करें तो कई  हीरोइन्स ने चंदेरी साड़ी को पहनकर कई अवसरों पर शोभा बढ़ाई है. 1.करीना कपूर ने फिल्म थ्री इडियट्स के प्रमोशन के वक्त चंदेरी साड़ी पहनी थी, ताकि चंदेरी साड़ी बनाने वालो को प्रोत्साहन मिल सके. Image Source: Sareetimes.com                              ...