Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2018

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की सदाबहार पसंद मिलिट्री प्रिंट

मिलिट्री प्रिंट का नाम लेते ही जहन में आर्मी का नाम उभर आता है। मिलिट्री प्रिंट का खुमार आम लोगो पर खूब चढ़ा है, बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। कहा जाता है कि प्रथम विश्वयुद्ध के वक्त के दौरान मिलिट्री प्रिंट प्रचलन मेें आया। आईए देखते है कि किन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अलग अलग तरह से पहना मिलिट्री प्रिंट का लिबास। Image source:https://www.instagram.com/aishwaryaaraii_fc/ हाल ही में प्रदर्शित हुई फ़िल्म "फ़न्ने खान" में ऐश्वर्या के लुक की तुलना उनकी पिछली फ़िल्म "ऐ दिल है मुश्किल" से की गई । इस फ़िल्म ब्लैक कपड़ों के साथ मिलिट्री प्रिंट  के ट्रेंच कोट में सनग्लॉसेस लगाए ऐश्वर्या काफी यंग लगी। Image source:Santabanta.com "फोर्स टू"  के प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी सिन्हा  मिलिट्री प्रिंट की पैंट में दिखी।                                                                                                                                                                                       Image source:www.instagram.com/al

जब बॉलीवुड पर चढ़ा "बंधेज" और "बांधनी" का रंग

भले ही बॉलीवुड पर वेस्टर्न स्टाइल को फॉलो करने वाले का तमगा मिला हुआ हो, लेकिन आज भी भारतीय प्रिंट का काफी खूबसूरत तरीके से इस्तेमाल हो रहा है। अब बांधनी और बंधेज प्रिंट की ही बात कर ले। गुजरात और राजस्थान के पारंपरिक प्रिंट हाल ही में रिलीज हुई कई फ़िल्मों में दिखे। इसका इतिहास वैसे तो सिंधु घाटी की सभ्यता से ही शुरू हुआ है। इस कला में कपड़े को बांधकर उसकी गांठ बनाई जाती है, इसके बाद उसे रंग में डूबाया जाता है, जो भाग बांधा जाता है उस पर कोई रंग नहीं चढ़ता है। इसके कई स्वरूप हो सकते है जैसे कि लहरिया, गोल या चौकोर आकार की बिंदिया । हाल ही में फ़िल्म धड़क में राजस्थानी कला का नमूना देखने को मिला इस फ़िल्म में मनीष मल्होत्रा ने खासतौर पर स्थानीय शैली को प्रमुखता से दिखाया है । हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको दिखाने वाले है कि कब कब बॉलीवुड पर चढ़ा बंधेज, बांधनी प्रिंट का रंग। Image source:http://www.newsstate.com फ़िल्म "धड़क" में जान्हवी कपूर देसी स्टाइल में नजर आई ।  बंधेज प्रिंट ना सिर्फ जान्हवी के दुप्पटे पर दिखा, बल्कि हीरो की शर्ट बंधेज स्टाइल में