Skip to main content

लाजवाब लद्दाख फ़िल्मों में








      Image source: Santa Banta.com


भारत चीन युद्ध के बैकड्राप पर बनी फिल्म "हकीकत" तो आपको याद होगी ही. इस फिल्म की शूटिंग लद्दाख में हुई थी. अपनी कठिन जलवायु के बाद भी ये स्थान पर्यटकों का चहेता बना हुआ है. कश्मीर राज्य के अंतर्गत आने के बावजूद यहां बौद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलती है. शीतल झील, रेतीली धरती, घाटियां ये सब कुछ एक साथ देखने को मिलता है लेह लद्दाख में. इसे "लिटिल तिब्बत" या "मून लैंड" भी कहा जाता है. फिल्म हकीकत के अलावा यहां कई बॉलीवुड फ़िल्मों की शूटिंग हुई हैं.

1.फिल्म "दिल से" का गीत "तू ही तू सतरंगी रे" यहां शूट हुआ है.  इस गीत में "गोम्पा" और "पैंगोंग" झील के खूबसूरत
   नज़ारों के बीच शाहरूख़ और मनीषा काफी रूमानी  लग रहे हैं.


Image source:What-i-hear blogspot.com
                           
Image Source: Rediff.com
                                   


2.फिल्म जब तक है जान फ़िल्म की कविता " तेरी आंखों की नमकीन मस्तियां, तेरी हंसी की बेपरवाह गुस्ताखियां" में शाहरूख़ ख़ान पहाड़ी रास्तों से गुजरते हुए बाईक चला रहे हैं, तो कभी पैंगोंग झील से किनारे बैठे हुए दिखे.
                         


Image source: Slice for real life.com 
                           


3.फिल्म थ्री इडियट्स में करीना कपूर, शरमन जोशी और आर माधवन आमिर ख़ान को ढूंढते हुए लद्दाख ही पहुंचते है. रंग बदलते पानी के लिए मशहूर पैंगोंग झील किनारे फिल्माए गए सीन आप कैसे भूल सकते है भला.

                                                         Image Source : fansofcinema



 4.   भाग मिल्ख़ा भाग फिल्म की शूटिंग "नुब्रा वैली" में हुई, इस फ़िल्म के एक सीन को बेहतरीन ढंग से दिखाने के लिए           फरहान अख़्तर को 10 से 12 किमी की दौड़ लगानी पड़ी.


Image source:Pinterest.com



5.फ़िल्म वक्त के गीत "सुबह होगी"  लद्दाख में फिल्माया गया है.


Image source: Molodezhnaja.com
             
                          

6."सनम रे" गीत में यामी गौतम लद्दाखी वेषभूषा में नज़र आई. इस फिल्म में भी पैंगोंग झील की झलक
   देखने को मिली.


Image source: Indian express.com 



7. फिल्म "टशन" का "व्हाइट फ़ेस देखे" और "फलक तक चल" के कुछ सीन लद्दाख में शूट हुए थे.

Image Source: Indian Express.com 


8. फ़िल्म  "मिर्ज़िया" की शूटिंग लद्दाख में हुई थी.
                                               
                                       
Image source: Deccanchronical.com


9. सलमान ख़ान की फ़िल्म "ट्यूबलाईट" की शूटिंग  भी लद्दाख में हुई थी. जो कि भारत और चीन युद्ध
     के बैकड्राप पर बनीं थी.
Image source: Indian Express
  

Comments

Popular posts from this blog

जब चिकनकारी से जुड़ा दिल का रिश्ता: बॉलीवुड अभिनेत्रियां

तहज़ीब  और अदब के शहर लखनऊ की शान चिकनकारी कला के दीवाने तो आप भी होंगे। कहा जाता है कि ये कढ़ाई कला मुगलकाल में काफी प्रचलित हुई । कहा जाता है कि ये कला ईरान से भारत आई है। इस कला में महीन कपड़े पर सुई धागे से कढ़ाई की जाती है। पुराने ज़माने में मलमल के कपड़ों पर चिकनकारी का वर्क हुआ करता था, लेकिन अब जॉर्जेट और शिफ़ान पर भी इसका काम होने लगा है। अपने लेख के ज़रिए हम आपको ये बताने जा रहे है कि किन किन बॉलीवुड डिवा ने इस परंपरागत कला की ड्रेस को पहनकर अपनी सुंदरता में चार चांद लगाए है। Image source: https://www.instagram.com/priyankachopra/                               हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस की सगाई ना सिर्फ भारत बल्कि विश्वभर में चर्चा का विषय रही। प्रियंका हॉलीवुड में दस्तक देने के बाद इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुकी है लेकिन फिर भी उनका दिल है हिंदुस्तानी, अपनी सगाई के लिए उन्होंने पीले रंग की चिकनकारी शेरवानी पहनी जिसे अबू  जानी और संदी...

क्यों चांद छिपा बादल में ? : बॉलीवुड

इमेज सोर्स आयएमडीबी बात जब भी बॉलीवुड एक्ट्रेस की हो , तो ये माना जाता है कि अगर कोई बेहद खूबसूरत है तो उसके लिए फिल्म में चांस मिलना काफी आसान हो जाता है , ख़ासकर किसी हीरोइन के लिए , जाहिर सी बात है दर्शक भी एक खूबसूरत चेहरे को देखने के लिए बेताब रहते है। मधुबाला , श्रीदेवी , हेमामालिनी , ऐश्वर्या जैसी हीरोइन्स ना सिर्फ़ अपनी एक्टिंग स्किल के लिए जानी गई बल्कि इनकी खूबसूरती का जादू भी दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला , किसी को बॉलीवुड की वीनस तो किसी को ड्रीमगर्ल के खिताब से नवाज़ा गया , यहां तक कि लोग अपने घरों की दीवार पर भी इन अभिनेत्रियों की तस्वीरें सजाते थे. आज हम अपने लेख में उन अभिनेत्रीयों की बात करेंगे जिनकी ख़ूबसूरती की जितनी भी तारीफ़ करे कम है उसके बावजूद भी बॉलीवुड में वो कोई ख़ास कमाल नहीं कर पाई। इमेज सोर्स इंस्टाग्राम अपने सहज अभिनय और स्वाभाविक सुंदरता के साथ लाखों दिलों पर राज करने वाली भाग्यश्री अपनी पहली ही फिल्म...

चंदेरी साड़ी से चमकती बॉलीवुड हीरोइन्स

चंदेरी मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित ऐतिहासिक महत्व रखने वाला शहर है. चंदेरी नाम की ही साड़ियां यहां करीब सात सौ साल पहले बनाना शुरू की गई थी. यूं तो चंदेरी साड़ी का इतिहास पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है. कहा जाता है कि इन साड़ियों की परंपरा भगवान कृष्ण के भांजे शिशुपाल ने शुरू की थी. सिल्क और कॉटन के संगम से बनी इन साड़ियों पर फूल, पंछी, सिक्के, यहां तक की चेक और ब्लॉक प्रिंट भी देखने को मिलते हैं. इनकी सुनहरी बॉर्डर और पारदर्शी चमक इन्हें ख़ास पहचान देती है. हाथ से बुनी जाने वाली इन साड़ियों को बनाने वालों को उतना फायदा नहीं मिल पाता है, जितना मिलना चाहिए. इस वजह इस साड़ी कला के जारी रहने में मुश्किल नज़र आ रही है. बात बॉलीवुड की करें तो कई  हीरोइन्स ने चंदेरी साड़ी को पहनकर कई अवसरों पर शोभा बढ़ाई है. 1.करीना कपूर ने फिल्म थ्री इडियट्स के प्रमोशन के वक्त चंदेरी साड़ी पहनी थी, ताकि चंदेरी साड़ी बनाने वालो को प्रोत्साहन मिल सके. Image Source: Sareetimes.com                              ...