Skip to main content

रंगों की बरसात बॉलीवुड गीतों के साथ

चटख रंग, पिचकारी और गुलाल का त्यौहार होली भारतीय पंरपरा का अटूट हिस्सा बन चुका है। पौराणिक महत्व रखने वाला ये त्यौहार भारतीय फ़िल्मों का  पर भी अपनी छटा बिखेर चुका है। भारतीय फ़िल्मों और त्यौहार का लगाव का प्रमाण है उस दिन प्रदर्शित होने वाली बड़ी बैनर की फ़िल्में। दीवाली, ईद, क्रिसमस के साथ होली के दिन भी कई मशहूर फ़िल्में प्रदर्शित हुई है। आमिर ख़ान की फ़िल्म का तो  नाम ही "होली" था। होली फ़िल्म आमिर डेब्यू फ़िल्म थी जो साल १९८४ में प्रदर्शित हुई थी। आम भारतीय खुद को फ़िल्मोें से जोड़ सके इसके लिए हंसी, उमंग और मस्ती से भरे पर्व  होली के सीन ना सिर्फ हिन्दी फ़िल्मों में देखने को मिले बल्की इससे जुड़े गीत होली परंपरा के हिस्सा बन चुके है।  होलिका दहन के दूसरे दिन जब रंगोत्सव शुरू होता है तो  होली से जुड़े गीतों के साथ माहौल और भी रंगीन हो जाता है। इस ब्लॉग के ज़रिए होली से जुड़े उन गीतों की चर्चा की जाएगी जिन्हें सुने बगैर होली का जश्न अधूरा है।

Image source:Geetmanjusha.com
"होली आयी रे कन्हाई, होली आयी रे, होली आयी रे कन्हाई
रंग छलके सुना दे ज़रा बांसुरी." 
ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी फ़िल्म मदर इंडिया के इस गीत के जरिए भारतीय ग्रामीण परिवेश में होली का सुंदर चित्रण किया गया है। होली का त्यौहार राधा औऱ कृष्ण की भक्ति के बिना अधूरा ही है । इस गीत को राधा और कृृष्ण के बीच खेली गई होली को ध्यान में रखकर लिखा गया था।
Image source:Sargambook.com
"अरे जा रे हट नटखट ना छू रे मेरा घूंघट
पलट के दूंगी आज तुझे गाली रे
मुझे समझो न तुम भोली भाली रे
आया होली का त्यौहार
उड़े रंग की बौछार
तू है नार नखरेदार मतवाली रे
आज मीठी लगे है तेरी गाली रे"
वी शांताराम की फ़िल्म "नवरंग" में आपको राधा और कृष्ण के बीच फागुन के इस त्यौैहार को बड़े ही मस्ती भरे अंदाज़ में पेश किया गया है। इस गीत में बेहतरीन डांस भी देखने को मिला।

Image source:Scrollcafe.com
"आज न छोड़ेंगे बस हमजोली, खेलेंगे हम होली"
फिल्म "कटी पतंग" में राजेश खन्ना अपने मस्ती भरे
अंदाज़ में सफेद साड़ी में लिपटी कुछ उदास सी आशा
पारेख को अपनी ज़िंदगी में रंग भरने की सलाह देते है।


Image source:Filmipop.com

"होली के दिन दिल खिल जाते हैं
रंगों में रंग मिल जाते हैं
गिले शिकवे भूल के दोस्तों
दुश्मन भी गले मिल जाते हैं"
होली के दिन दुश्मनी भूलकर दोस्ती की पहल करने की सलाह देता है फिल्म शोले का ये गीत।


image source: Radiocity.com
“रंग बरसे भीगे चुनर वाली,
रंग बरसे, ओ रंग बरसे"
यश चोपड़ा की फ़िल्म "सिलसिला" में अमिताभ  और रेखा दोंनो  अपने अपने जीवनसाथी के साथ वैवाहिक जीवन बीता रहे है लेकिन अपने अतीत से बाहर नहीं भूल पाते है। इस गीत में अमिताभ भांग के नशे में दिखाए गए है। ये गीत होली पर फिल्माए गए गीतों में मशहूर गीतों में से एक है।

Image source: Indian express
"होरी खेले रघुवीरा अवध में होरी खेले रघुवीरा
होरी खेले रघुवीरा अवध में होरी खेले रघुवीरा"
इस गीत में बुढ़ापे की दहलीज पर कदम रख चुके दंपति का किरदार निभाया था जो होली खेलते वक्त अपनी उम्र को आड़े नहीं आने देते है, और बड़ी ही ज़िंदादिली के साथ त्यौहार मनाते हैं।


Image source:Fallinginlovewithbollywood.com
"अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना"
यशराज बैनर तले बनीं फ़िल्म "डर" के इस गीत में सनी देओल और जुही चावला का मस्तीभरा अंदाज़
देखने को मिला। इस फ़िल्म शाहरुख़ ने ग्रे किरदार अदा किया था ऐसे में इस गीत में उनके चेहरे के भाव भी नकारात्मक थे।

image source:dontcallitbollywood.com
यशराज बैनर की फ़िल्म "मोहब्बतें" में फ़िल्म "डर" के उलट वो हंसते खेलते होली मनाते हुए नज़र आए।
"सोनी सोनी अखियों वाली" गीत में वो अपने स्टूडेंट्स के साथ होली मनाते आए।

Image source:hindikaraokekart.com
फ़िल्म वक्त में प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार ने पति पत्नी का रोल किया था। उनके बीच "लेट्स प्ले
होली" युवाओं का फ़ेवरेट होली गीत है।
Image source:Reddiff.com
"मिला ना कोई ऐसा मेरे सपनो के जैसा
मिला ना कोई ऐसा मेरे सपनो के जैसा
छान के मोहल्ला सारा देख लिया"
फ़िल्म "एक्शन रिप्ले" का ये होली गीत रेट्रो स्टाइल में फ़िल्माया गया है।


                                    Image source :movieHdwallpapers.com
"रांझना" फ़िल्म के गीत "तुम तक" में धनुष सोनम कपूर के एकतरफा प्यार में उलझे हुए हैं। इस गीत में सोनम उनके गाल पर गुलाल लगाती है।
image source:santabanta.com

फ़िल्म  जवानी दीवानी का गीत "बलम पिचकारी जो तुने मुझे मारी" युवाओं में काफी लोकप्रिय है इस गीत में दीपिका परंपरागत पहनावे की बजाए स्टाइलिश अवतार में नज़र आई।

imagesource:blog.erosnow.com
फ़िल्म  रामलीला  के गीत "लहू मुंह लग गया" में दीपिका रणवीर गरबे के साथ होली खेलते नज़र
आए।

image source:inextjagranlive.com

"खेलन क्यूं ना जाए
तू होरी रे रसिया
पूछे हैं तोहे सारी गुइयां
कहाँ है बद्री की दुल्हनियां, दुल्हनियां"
हिन्दी के पुराने गीत "चलत मुसाफ़िर मोह" की तर्ज पर बना ये गीत एक बेहतरीन होली गीत है। रैप  का तड़का  लगाए हुए ये गीत आपको झूमने पर मजबूर कर देगा।



image source:annnews.in

पानी  की बौछार, गुलाल की बारिश के बीच झूमते 
हुमा कुरैशी और अक्षय कुमार का गीत "गो पागल"
मस्तीभरे  अंदाज़ में  फ़िल्माया गया हैं। जॉली एल एल बी के इस गीत की शूटिंग न्यायालय परिसर में हुई है।

imagesource:lyricsmint.com


अक्षय की फिल्म "टॉयलेट एक प्रेमकथा"
"तूने न बुलाया पर मैं तेरी गली आया
ले ले सारे बदले जो मैंने तुम्हे सताया
गोरी छोड़ न पिया को तू आज
जो आये न ये बाज लगे तेरे मीठे वार
गोरी तू लट्ठ मार गोरी तू लट्ठ मार"
इस फिल्म में होली गीत के जरिए नायक अपनी रूठी हुई पत्नी को मनाने की कोशिश करता है। राधा के जन्म गांव बरसाना से लट्ठमार होली की परंपरा शुरू हुई थी, इस फिल्म के गीत को लट्ठमार होली थीम के साथ फ़िल्माया गया है।




                                      




                                      




Comments

Popular posts from this blog

जब चिकनकारी से जुड़ा दिल का रिश्ता: बॉलीवुड अभिनेत्रियां

तहज़ीब  और अदब के शहर लखनऊ की शान चिकनकारी कला के दीवाने तो आप भी होंगे। कहा जाता है कि ये कढ़ाई कला मुगलकाल में काफी प्रचलित हुई । कहा जाता है कि ये कला ईरान से भारत आई है। इस कला में महीन कपड़े पर सुई धागे से कढ़ाई की जाती है। पुराने ज़माने में मलमल के कपड़ों पर चिकनकारी का वर्क हुआ करता था, लेकिन अब जॉर्जेट और शिफ़ान पर भी इसका काम होने लगा है। अपने लेख के ज़रिए हम आपको ये बताने जा रहे है कि किन किन बॉलीवुड डिवा ने इस परंपरागत कला की ड्रेस को पहनकर अपनी सुंदरता में चार चांद लगाए है। Image source: https://www.instagram.com/priyankachopra/                               हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस की सगाई ना सिर्फ भारत बल्कि विश्वभर में चर्चा का विषय रही। प्रियंका हॉलीवुड में दस्तक देने के बाद इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुकी है लेकिन फिर भी उनका दिल है हिंदुस्तानी, अपनी सगाई के लिए उन्होंने पीले रंग की चिकनकारी शेरवानी पहनी जिसे अबू  जानी और संदी...

क्यों चांद छिपा बादल में ? : बॉलीवुड

इमेज सोर्स आयएमडीबी बात जब भी बॉलीवुड एक्ट्रेस की हो , तो ये माना जाता है कि अगर कोई बेहद खूबसूरत है तो उसके लिए फिल्म में चांस मिलना काफी आसान हो जाता है , ख़ासकर किसी हीरोइन के लिए , जाहिर सी बात है दर्शक भी एक खूबसूरत चेहरे को देखने के लिए बेताब रहते है। मधुबाला , श्रीदेवी , हेमामालिनी , ऐश्वर्या जैसी हीरोइन्स ना सिर्फ़ अपनी एक्टिंग स्किल के लिए जानी गई बल्कि इनकी खूबसूरती का जादू भी दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला , किसी को बॉलीवुड की वीनस तो किसी को ड्रीमगर्ल के खिताब से नवाज़ा गया , यहां तक कि लोग अपने घरों की दीवार पर भी इन अभिनेत्रियों की तस्वीरें सजाते थे. आज हम अपने लेख में उन अभिनेत्रीयों की बात करेंगे जिनकी ख़ूबसूरती की जितनी भी तारीफ़ करे कम है उसके बावजूद भी बॉलीवुड में वो कोई ख़ास कमाल नहीं कर पाई। इमेज सोर्स इंस्टाग्राम अपने सहज अभिनय और स्वाभाविक सुंदरता के साथ लाखों दिलों पर राज करने वाली भाग्यश्री अपनी पहली ही फिल्म...

चंदेरी साड़ी से चमकती बॉलीवुड हीरोइन्स

चंदेरी मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित ऐतिहासिक महत्व रखने वाला शहर है. चंदेरी नाम की ही साड़ियां यहां करीब सात सौ साल पहले बनाना शुरू की गई थी. यूं तो चंदेरी साड़ी का इतिहास पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है. कहा जाता है कि इन साड़ियों की परंपरा भगवान कृष्ण के भांजे शिशुपाल ने शुरू की थी. सिल्क और कॉटन के संगम से बनी इन साड़ियों पर फूल, पंछी, सिक्के, यहां तक की चेक और ब्लॉक प्रिंट भी देखने को मिलते हैं. इनकी सुनहरी बॉर्डर और पारदर्शी चमक इन्हें ख़ास पहचान देती है. हाथ से बुनी जाने वाली इन साड़ियों को बनाने वालों को उतना फायदा नहीं मिल पाता है, जितना मिलना चाहिए. इस वजह इस साड़ी कला के जारी रहने में मुश्किल नज़र आ रही है. बात बॉलीवुड की करें तो कई  हीरोइन्स ने चंदेरी साड़ी को पहनकर कई अवसरों पर शोभा बढ़ाई है. 1.करीना कपूर ने फिल्म थ्री इडियट्स के प्रमोशन के वक्त चंदेरी साड़ी पहनी थी, ताकि चंदेरी साड़ी बनाने वालो को प्रोत्साहन मिल सके. Image Source: Sareetimes.com                              ...