Skip to main content

कांचीपुरम साड़ी की आभा बॉलीवु़ड पर

कांचीपुरम साड़ी तमिलनाडु से ताल्लुक रखती है लेकिन ये देशभर में की महिलाओं को लुभाने में
कामयाब रही है. यूं तो इन साड़ियों में साउथ में बने सिल्क का उपयोग होता है लेकिन प्रयोग में आने वाली
ज़री गुज़रात की होती है. प्रिंट के तौर पर मंदिर, तितलियों, फूल, पत्तों का उपयोग किया जाता है. आईए देखते है कि किन हीरोइन्स ने पाया कांचीपुरम साड़ी के साथ एक खूबसूरत लुक.



1.कांचीवरम साड़ी  तो जैसे रेखा के एवरग्रीन लुक में तो जैसे चार चांद ही लगा देती  है. गोल्डन कलर की साड़ी तो जैसे उनकी पहचान ही बन गई है. साउथ ब्यूटी रेखा के नक्शे कदम पर चलकर ही कई बॉलीवुड स्टार कांचीपुरम साड़ी को अपना रही है.


   image source : santabanta.com

                                           


2.साउथ ब्यूटी शिल्पा शेट्टी जब दुल्हन बनीं तब उन्होंने कांचीपुरम साड़ी पहनी थी.

    Image source : Metro mela.com
                         

      

3.ऐश्वर्या रॉय कई मौकों पर कांचीपुरम साड़ी पहने नज़र आती है. चाहे उनकी शादी हो या फिर भी कोई एड
   वो कांचीपुरम साड़ी पहने नज़र आई.

  Image source: Twitter.com
             

                                           


4. दीपिका पादुकोण ने चेन्नई एक्सप्रेस में एक तमिल ब्राईड का रोल प्ले किया था. जिसमें कांचीपुरम साड़ी और गोल्डन रंग की  ज्वेलरी पहनी थी.


Image : Pinterest



5. विद्या बालन को साड़ी  पहनना खूब भाता है खा़सकर कांचीपुरम साड़ी. कई मौकों पर वो अलग अलग रंग कांचीपुरम साड़ी पहने हुए नज़र आई.                                 

Image source: kanjivaramsilks.com




6. सोनम कपूर ने फ़िल्म  रांझना के प्रमोशन के दौरान ऑरेंज और रेड कलर की कांचीपुरम  साड़ी काफी दिलकश अदांज़ में पहनी थी.

Image source : Divalikes.com









Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

चंदेरी साड़ी से चमकती बॉलीवुड हीरोइन्स

चंदेरी मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित ऐतिहासिक महत्व रखने वाला शहर है. चंदेरी नाम की ही साड़ियां यहां करीब सात सौ साल पहले बनाना शुरू की गई थी. यूं तो चंदेरी साड़ी का इतिहास पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है. कहा जाता है कि इन साड़ियों की परंपरा भगवान कृष्ण के भांजे शिशुपाल ने शुरू की थी. सिल्क और कॉटन के संगम से बनी इन साड़ियों पर फूल, पंछी, सिक्के, यहां तक की चेक और ब्लॉक प्रिंट भी देखने को मिलते हैं. इनकी सुनहरी बॉर्डर और पारदर्शी चमक इन्हें ख़ास पहचान देती है. हाथ से बुनी जाने वाली इन साड़ियों को बनाने वालों को उतना फायदा नहीं मिल पाता है, जितना मिलना चाहिए. इस वजह इस साड़ी कला के जारी रहने में मुश्किल नज़र आ रही है. बात बॉलीवुड की करें तो कई  हीरोइन्स ने चंदेरी साड़ी को पहनकर कई अवसरों पर शोभा बढ़ाई है. 1.करीना कपूर ने फिल्म थ्री इडियट्स के प्रमोशन के वक्त चंदेरी साड़ी पहनी थी, ताकि चंदेरी साड़ी बनाने वालो को प्रोत्साहन मिल सके. Image Source: Sareetimes.com                              ...

ग्लैमर जगत की सामाजिक कल्याण की प्रेरणा

Image source - www.facebook.com/DeepikaPadukone बॉलीवुड अभिनेत्रियां कभी अपने स्टाइल , लुक या फ़िल्मों को लेकर चर्चा में रहती है , लेकिन अपने पॉपुलर के चेहरे के अलावा वो खूबसूरत व्यक्तित्व भी रखती हैं.   जी हां बॉलीवुड में कई हीरोइन्स है जो   कि सामाजिक उत्तरदायित्वों का बखूबी   निर्वाह कर रही है। हम अपने लेख में उन अभिनेत्रियों के विषय में चर्चा करने जा   रहे हैं , जो सोशल वर्क से जुड़ी हुई हैं। Image source- m.facebook.com/DeepikaPadukone/ दीपिका पादुकोण जब डिप्रेशन की शिकार हुई और इस समस्या से जब उन्होंने निजात पाया तब उनको अहसास हुआ कि अवसाद भी   एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। अपने इंस्टाग्राम प्रोफाईल के जरिए दीपिका ने इस समस्या को रखा. एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के मुताबिक "भारत की ९० प्रतिशत जनसंख्या   इस बात से अंजान है कि वो भावनात्मक और मानसिक रूप से कैसा महसूस कर रही है। वहीं कुछ अन्य लोग मानसिक स्वास्थ से जुड़ी भ्रांति के वजह से मदद नहीं लेेते है।   डिप्रेशन पर अन्य बीमारियों की तरह  ...

इन हीरोइन्स से प्रेरणा लेकर बने मराठी दुल्हन

बात मराठी वेडिंग की हो तो मुंडावलया का जिक्र कैसे ना हो भला, इसे ना सिर्फ दुल्हन बल्कि दुल्हे के माथे पर भी बांधा जाता है। ये मोतियों से बनी होती है इसके बिना मराठी दुल्हन का श्रृंगार अधूरा ही माना जाएगा। महाराष्ट्रीय स्टाइल में बनी नथ विशेष प्रकार की होती है इसमें मोती के साथ हरे और गुलाबी रंग के रत्न भी होते है। महाराष्ट्रीय दुल्हन के माथे पर सजी बिंदी चंद्रमा के आकार की होती है ना कि गोल। शादी के दिन हरे रंग की चुड़ियां सुहाग का प्रतीक मानी गई है। इसके साथ ही मोतियों से बना छोटा नेकलेस जिसे तनमणी कहते है पहना जाता है। आर्टीफिशियल ज्वेलरी शादी के दिन पहननना नहीं पंसद की जाती है इसलिए मंगलसूत्र, पाट्ल्या (सोने चौड़ी की चूड़ियां) चपलाकंठी (सोने का हार) पहना जाता है। शादी के दिन पैठनी साड़ी का विशेष महत्व होता है ज्यादातर महरुन, हरे और नांरगी रंग की पैठनी पहनी जाती है। बालों को बांधकर या तो जूड़ा बनाया जाता है या चोटी बनाई जाती है, मोगरे के फूलों से बने गजरे का विशेष महत्व होता है। आज हम अपने लेख के जरिए उन अभिनेत्रियों की चर्चा करेंगे जिनके लुक से इन्सपिरेशन ले...