Skip to main content

वो बॉलीवुड अभिनेत्रियां जो लगी "कलमकारी" में बेहद खूबसूरत

                                                         
लोक कलाओं के मामलें में भारत की संपन्नता का कोई मुकाबला नहीं है।  हस्तकला के ज़रिए  पारंपरिक वस्त्र बनाए जाने की कला भारत में सदियों से ज़ारी है, इन्ही कलाओं में से एक है कलमकारी कला। इसके नाम से ही साफ़ होता है कि ये कलम से की जाने वाली कला है। ये कला आंध्रप्रदेश में विकसित हुई। वेैसे तो ये कला हाथों से होती है, लेकिन कहीं कहीं ब्लॉक और ठप्पों का उपयोग भी किया जाता है। इस कला में वेजिटेबल से बने रंगो का उपयोग किया जाता है केमिकल्स से इन्हें दूर ही रखा जाता है। इन कलाओं में मुगलकाल का प्रभाव देखने को मिलता है, साथ ही भारत की पौराणिक कथाओं की झलक भी देखने को मिलती है। भले ही ये प्राचीन कला है लेकिन आज के वक्त में भी इसका जादू कायम हैे और बॉलीवुड अदाकारा भी इससे अछूती नहीं है। हम अपने लेख के ज़रिए उन अभिनेत्रियों की चर्चा करेंगे जो लगी कलमकारी ड्रेस में बेहद सुंदर।



Image source: Ragalahri.com

साड़ियों से विशेष लगाव रखने वाली विद्या बालन कलमकारी साड़ियों में कई बार नज़र आई है। एक इंवेट के दौरान उन्होंने गौरांग शाह की डिज़ाईन की हुई कांजीवरम साड़ी पहनी, जिस पर कलमकारी की गई। ज़री की बार्डर वाली इस साड़ी पर कई रंगों से पेड़ पौधे, फूल, मानव पक्षी की आकृति बनी हुई है।


Image source:https://www.instagram.com/balanvidya

एक इंवेंट के दौरान विद्या बालन ने गौरांग शाह की डिज़ाईन की हुई सिल्क की साड़ी पहनी जिस पर मानव,पशु, सहित फूलों की खूबसूरत आकृति बनी हुई है।

Image source:https://www.instagram.com/balanvidya
मामी फ़िल्म फेस्टीवल के दौरान वो ज़री बार्डर वाली प्लेन साड़ी के साथ वो कलमकारी ब्लाउज़ पहने हुए नज़र आई।



Image source:https://www.instagram.com/balanvidya/

अपनी एक फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान विद्या बालन ने प्लेन कुर्ती जिसकी बाहों पर डिज़ाईन बनी हुई है, पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने गौरांग शाह का डिज़ाईन किया हुआ हरे रंग का दुप्पटा ओढ़ा हुआ है जिस पर बड़े-बड़े फूल और पत्तियां बने हुए है।



Image source:Hamaraphotos.com

तापसी पन्नू अपनी एक फ़िल्म के प्रमोशन के लिए डांडिया नाईट पहुंची, जहां उन्होंने गौरांग शाह का डिज़ाईन किया हुआ लाल रंग का लंहगा पहना हुआ है। हरे रंगे के गुजराती स्टाइल टॉप पर कलमकारी दुप्पटा डाला हुआ है।



Image source:Image source: Ragalahri.com

लैक्मे फ़ैशन वीक के दौरान अभिनेत्री श्रेया सरन ने शशिकांत नायडू की डिज़ाईन की हुई  फूलों की डिज़ाईन वाली कलमकारी  साड़ी पहनी हुई है। जिस पर सितारें लगे हुए है। 









Comments

Popular posts from this blog

जब चिकनकारी से जुड़ा दिल का रिश्ता: बॉलीवुड अभिनेत्रियां

तहज़ीब  और अदब के शहर लखनऊ की शान चिकनकारी कला के दीवाने तो आप भी होंगे। कहा जाता है कि ये कढ़ाई कला मुगलकाल में काफी प्रचलित हुई । कहा जाता है कि ये कला ईरान से भारत आई है। इस कला में महीन कपड़े पर सुई धागे से कढ़ाई की जाती है। पुराने ज़माने में मलमल के कपड़ों पर चिकनकारी का वर्क हुआ करता था, लेकिन अब जॉर्जेट और शिफ़ान पर भी इसका काम होने लगा है। अपने लेख के ज़रिए हम आपको ये बताने जा रहे है कि किन किन बॉलीवुड डिवा ने इस परंपरागत कला की ड्रेस को पहनकर अपनी सुंदरता में चार चांद लगाए है। Image source: https://www.instagram.com/priyankachopra/                               हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस की सगाई ना सिर्फ भारत बल्कि विश्वभर में चर्चा का विषय रही। प्रियंका हॉलीवुड में दस्तक देने के बाद इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुकी है लेकिन फिर भी उनका दिल है हिंदुस्तानी, अपनी सगाई के लिए उन्होंने पीले रंग की चिकनकारी शेरवानी पहनी जिसे अबू  जानी और संदी...

क्यों चांद छिपा बादल में ? : बॉलीवुड

इमेज सोर्स आयएमडीबी बात जब भी बॉलीवुड एक्ट्रेस की हो , तो ये माना जाता है कि अगर कोई बेहद खूबसूरत है तो उसके लिए फिल्म में चांस मिलना काफी आसान हो जाता है , ख़ासकर किसी हीरोइन के लिए , जाहिर सी बात है दर्शक भी एक खूबसूरत चेहरे को देखने के लिए बेताब रहते है। मधुबाला , श्रीदेवी , हेमामालिनी , ऐश्वर्या जैसी हीरोइन्स ना सिर्फ़ अपनी एक्टिंग स्किल के लिए जानी गई बल्कि इनकी खूबसूरती का जादू भी दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला , किसी को बॉलीवुड की वीनस तो किसी को ड्रीमगर्ल के खिताब से नवाज़ा गया , यहां तक कि लोग अपने घरों की दीवार पर भी इन अभिनेत्रियों की तस्वीरें सजाते थे. आज हम अपने लेख में उन अभिनेत्रीयों की बात करेंगे जिनकी ख़ूबसूरती की जितनी भी तारीफ़ करे कम है उसके बावजूद भी बॉलीवुड में वो कोई ख़ास कमाल नहीं कर पाई। इमेज सोर्स इंस्टाग्राम अपने सहज अभिनय और स्वाभाविक सुंदरता के साथ लाखों दिलों पर राज करने वाली भाग्यश्री अपनी पहली ही फिल्म...

चंदेरी साड़ी से चमकती बॉलीवुड हीरोइन्स

चंदेरी मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित ऐतिहासिक महत्व रखने वाला शहर है. चंदेरी नाम की ही साड़ियां यहां करीब सात सौ साल पहले बनाना शुरू की गई थी. यूं तो चंदेरी साड़ी का इतिहास पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है. कहा जाता है कि इन साड़ियों की परंपरा भगवान कृष्ण के भांजे शिशुपाल ने शुरू की थी. सिल्क और कॉटन के संगम से बनी इन साड़ियों पर फूल, पंछी, सिक्के, यहां तक की चेक और ब्लॉक प्रिंट भी देखने को मिलते हैं. इनकी सुनहरी बॉर्डर और पारदर्शी चमक इन्हें ख़ास पहचान देती है. हाथ से बुनी जाने वाली इन साड़ियों को बनाने वालों को उतना फायदा नहीं मिल पाता है, जितना मिलना चाहिए. इस वजह इस साड़ी कला के जारी रहने में मुश्किल नज़र आ रही है. बात बॉलीवुड की करें तो कई  हीरोइन्स ने चंदेरी साड़ी को पहनकर कई अवसरों पर शोभा बढ़ाई है. 1.करीना कपूर ने फिल्म थ्री इडियट्स के प्रमोशन के वक्त चंदेरी साड़ी पहनी थी, ताकि चंदेरी साड़ी बनाने वालो को प्रोत्साहन मिल सके. Image Source: Sareetimes.com                              ...