Skip to main content

जब चिकनकारी से जुड़ा दिल का रिश्ता: बॉलीवुड अभिनेत्रियां

तहज़ीब  और अदब के शहर लखनऊ की शान चिकनकारी कला के दीवाने तो आप भी होंगे। कहा जाता है कि ये कढ़ाई कला मुगलकाल में काफी प्रचलित हुई । कहा जाता है कि ये कला ईरान से भारत आई है। इस कला में महीन कपड़े पर सुई धागे से कढ़ाई की जाती है। पुराने ज़माने में मलमल के कपड़ों पर चिकनकारी का वर्क हुआ करता था, लेकिन अब जॉर्जेट और शिफ़ान पर भी इसका काम होने लगा है। अपने लेख के ज़रिए हम आपको ये बताने जा रहे है कि किन किन बॉलीवुड डिवा ने इस परंपरागत कला की ड्रेस को पहनकर अपनी सुंदरता में चार चांद लगाए है।



Image source: https://www.instagram.com/priyankachopra/

                             

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस की सगाई ना सिर्फ भारत बल्कि विश्वभर में चर्चा का विषय रही। प्रियंका हॉलीवुड में दस्तक देने के बाद इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुकी है लेकिन फिर भी उनका दिल है हिंदुस्तानी, अपनी सगाई के लिए उन्होंने पीले रंग की चिकनकारी शेरवानी पहनी जिसे अबू  जानी और संदीप खोसला ने डिज़ाईन किया। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी मेंहदी सेरेमनी के दौरान अबू जानी और संदीप ख़ोसला की डिज़ाइन किया हुआ चिकनकारी लंहगा पहना, जिस पर ज़री, कांच, मोती और ज़रदोज़ी का वर्क किया गया है। इस लंहगें को बनने में पूरे 18 माह का वक्त लगा.





Image source:https://www.instagram.com/abujanisandeepkhosla




सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन के दौरान रानी मुखर्जी ने सफेद रंग का चिकनकारी लंहगा पहना, साथ ही बालों में सफेद फुलों का गज़रा लगाया.



Image source : Hamaraphotos


मिजवा फ़ैशन वीक के दौरान दीपिका पादुकोण ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया गया सिल्वर कलर का लंहगा पहना है।

Image source:https://www.instagram.com/manishmalhotra05





मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ड्यूक एंड डचेस ऑफ कैम्ब्रीज के सम्मान में आयोजित भोज में सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की हुई पिंक कलर की चिकनकारी साड़ी में नज़र आ चुकी हैं।



Image source:https://www.scoopwhoop.com/
                                                 


लोकमत स्टाइल अवार्ड के दौरान आलिया भट्ट ने बेज़ कलर  की चिकनकारी स्कर्ट पहनकर शिरकत की, अबू जानी संदीप खोसला के डिज़ाईन किए हुए स्कर्ट के साथ उन्होंने क्रॉप टॉप पहना।

Image source:https://www.instagram.com/abujanisandeepkhosla


फ़िल्म "सुई धागा" के प्रमोशन  के दौरान लखनऊ में अनुष्का शर्मा ने सफेद चिकनकारी सूट पहना, साथ वरूण धवन ने भी सफेद कुर्ता पायजामा पहना हुआ है।


Image source:https://www.instagram.com/varundvn




अनिता डोंगरे के डिज़ाइन किए गए फ्लोर लैंथ चिकनकारी गाउन में सोनाक्षी सिन्हा काफी सुंदर लगी।


Image source:https://www.instagram.com/aslisona
                                                    


Comments

Popular posts from this blog

क्यों चांद छिपा बादल में ? : बॉलीवुड

इमेज सोर्स आयएमडीबी बात जब भी बॉलीवुड एक्ट्रेस की हो , तो ये माना जाता है कि अगर कोई बेहद खूबसूरत है तो उसके लिए फिल्म में चांस मिलना काफी आसान हो जाता है , ख़ासकर किसी हीरोइन के लिए , जाहिर सी बात है दर्शक भी एक खूबसूरत चेहरे को देखने के लिए बेताब रहते है। मधुबाला , श्रीदेवी , हेमामालिनी , ऐश्वर्या जैसी हीरोइन्स ना सिर्फ़ अपनी एक्टिंग स्किल के लिए जानी गई बल्कि इनकी खूबसूरती का जादू भी दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला , किसी को बॉलीवुड की वीनस तो किसी को ड्रीमगर्ल के खिताब से नवाज़ा गया , यहां तक कि लोग अपने घरों की दीवार पर भी इन अभिनेत्रियों की तस्वीरें सजाते थे. आज हम अपने लेख में उन अभिनेत्रीयों की बात करेंगे जिनकी ख़ूबसूरती की जितनी भी तारीफ़ करे कम है उसके बावजूद भी बॉलीवुड में वो कोई ख़ास कमाल नहीं कर पाई। इमेज सोर्स इंस्टाग्राम अपने सहज अभिनय और स्वाभाविक सुंदरता के साथ लाखों दिलों पर राज करने वाली भाग्यश्री अपनी पहली ही फिल्म...

चंदेरी साड़ी से चमकती बॉलीवुड हीरोइन्स

चंदेरी मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित ऐतिहासिक महत्व रखने वाला शहर है. चंदेरी नाम की ही साड़ियां यहां करीब सात सौ साल पहले बनाना शुरू की गई थी. यूं तो चंदेरी साड़ी का इतिहास पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है. कहा जाता है कि इन साड़ियों की परंपरा भगवान कृष्ण के भांजे शिशुपाल ने शुरू की थी. सिल्क और कॉटन के संगम से बनी इन साड़ियों पर फूल, पंछी, सिक्के, यहां तक की चेक और ब्लॉक प्रिंट भी देखने को मिलते हैं. इनकी सुनहरी बॉर्डर और पारदर्शी चमक इन्हें ख़ास पहचान देती है. हाथ से बुनी जाने वाली इन साड़ियों को बनाने वालों को उतना फायदा नहीं मिल पाता है, जितना मिलना चाहिए. इस वजह इस साड़ी कला के जारी रहने में मुश्किल नज़र आ रही है. बात बॉलीवुड की करें तो कई  हीरोइन्स ने चंदेरी साड़ी को पहनकर कई अवसरों पर शोभा बढ़ाई है. 1.करीना कपूर ने फिल्म थ्री इडियट्स के प्रमोशन के वक्त चंदेरी साड़ी पहनी थी, ताकि चंदेरी साड़ी बनाने वालो को प्रोत्साहन मिल सके. Image Source: Sareetimes.com                              ...