Image source: Santa Banta.com भारत चीन युद्ध के बैकड्राप पर बनी फिल्म "हकीकत" तो आपको याद होगी ही. इस फिल्म की शूटिंग लद्दाख में हुई थी. अपनी कठिन जलवायु के बाद भी ये स्थान पर्यटकों का चहेता बना हुआ है. कश्मीर राज्य के अंतर्गत आने के बावजूद यहां बौद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलती है. शीतल झील, रेतीली धरती, घाटियां ये सब कुछ एक साथ देखने को मिलता है लेह लद्दाख में. इसे "लिटिल तिब्बत" या "मून लैंड" भी कहा जाता है. फिल्म हकीकत के अलावा यहां कई बॉलीवुड फ़िल्मों की शूटिंग हुई हैं. 1.फिल्म "दिल से" का गीत "तू ही तू सतरंगी रे" यहां शूट हुआ है. इस गीत में "गोम्पा" और "पैंगोंग" झील के खूबसूरत नज़ारों के बीच शाहरूख़ और मनीषा काफी रूमानी लग रहे हैं. Image source:What-i-hear blogspot.com Image Source: Rediff.com ...
Total Filmy Blog by Shilpa Ronghe