Skip to main content

इन बॉलीवुड हीरोइन्स ने बोल्ड स्टाइल में साड़ी पहनकर बिखेरा जलवा।

साड़ी का नाम लेते ही भारतीय परिधान का नाम ज़हन में उभर आता है। बिकनी का नाम लेते ही स्वीमसूट की बात छिड़ जाती है।  अपने इन दोनो तरह की ड्रेसस में बॉलीवुड डिवा को देखा होगा ही, लेकिन आज के अपने इस लेख में हम इन दोनो ड्रेसेस के कॉम्बीनेशन की बात करने वाले है जिसे पहनकर बॉलीवुड स्टार्स नज़र आई ट्रेडिशनल के साथ ही बोल्ड अंदाज़ में। जी हां बिकनी ब्लाउज़ का ट्रेंड बॉलीवुड में काफी पॉपुलर रहा है।


 
Image source- Bollywood hungama

रकुलप्रीत ने फिल्म "दे दे प्यार दे " में  पिंक साड़ी के साथ  फ्लोरल डिज़ाइन वाला बिकनी  ब्लाउज़ पहना है।


Image source-Pinterest 

फ़िल्म "आय हेट लव स्टोरी" के गीत सजदा किया में  सोनम कपूर ने नीली साड़ी और सफेद साड़ी के साथ बिकनी ब्लाउज़ पहना है।




                             Image source-Pinterest

"कभी अलविदा ना कहना" में रानी मुखर्जी शिफॉन साड़ी के साथ बिकनी ब्लाउज़ पहना है

Image source-Pinterest


फिल्म ये "जवानी है दीवानी" में ब्लैक बिकनी ब्लाउज़ के साथ डार्क ब्लू साड़ी वाली दीपिका का स्टाइलिश अंदाज़ काफी मशहूर हुआ।


Image source - tupaki- com
फिल्म "हीरोइन" के एक गीत में करीना प्लेन साड़ी के साथ बिकनी ब्लाउज़ में नज़र आई।





                                             Image source- Utsav pedia


फ़िल्म "दोस्ताना" में प्रियंका चोपड़ा बिकनी ब्लाउज़ और साड़ी के साथ स्टाइलिश देसी गर्ल के रुप में दिखाई दी।


                      Image source-Pinterest




फिल्म "मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेस" में ऐश्वर्या रॉय रेड कलर की साड़ी के साथ बिकनी ब्लाउज़ में नज़र आई साथ ही फिल्म "शब्द "में ब्लैक साड़ी के साथ बिकनी ब्लाउज़ पहना है।

Comments

Popular posts from this blog

जब चिकनकारी से जुड़ा दिल का रिश्ता: बॉलीवुड अभिनेत्रियां

तहज़ीब  और अदब के शहर लखनऊ की शान चिकनकारी कला के दीवाने तो आप भी होंगे। कहा जाता है कि ये कढ़ाई कला मुगलकाल में काफी प्रचलित हुई । कहा जाता है कि ये कला ईरान से भारत आई है। इस कला में महीन कपड़े पर सुई धागे से कढ़ाई की जाती है। पुराने ज़माने में मलमल के कपड़ों पर चिकनकारी का वर्क हुआ करता था, लेकिन अब जॉर्जेट और शिफ़ान पर भी इसका काम होने लगा है। अपने लेख के ज़रिए हम आपको ये बताने जा रहे है कि किन किन बॉलीवुड डिवा ने इस परंपरागत कला की ड्रेस को पहनकर अपनी सुंदरता में चार चांद लगाए है। Image source: https://www.instagram.com/priyankachopra/                               हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस की सगाई ना सिर्फ भारत बल्कि विश्वभर में चर्चा का विषय रही। प्रियंका हॉलीवुड में दस्तक देने के बाद इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुकी है लेकिन फिर भी उनका दिल है हिंदुस्तानी, अपनी सगाई के लिए उन्होंने पीले रंग की चिकनकारी शेरवानी पहनी जिसे अबू  जानी और संदी...

क्यों चांद छिपा बादल में ? : बॉलीवुड

इमेज सोर्स आयएमडीबी बात जब भी बॉलीवुड एक्ट्रेस की हो , तो ये माना जाता है कि अगर कोई बेहद खूबसूरत है तो उसके लिए फिल्म में चांस मिलना काफी आसान हो जाता है , ख़ासकर किसी हीरोइन के लिए , जाहिर सी बात है दर्शक भी एक खूबसूरत चेहरे को देखने के लिए बेताब रहते है। मधुबाला , श्रीदेवी , हेमामालिनी , ऐश्वर्या जैसी हीरोइन्स ना सिर्फ़ अपनी एक्टिंग स्किल के लिए जानी गई बल्कि इनकी खूबसूरती का जादू भी दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला , किसी को बॉलीवुड की वीनस तो किसी को ड्रीमगर्ल के खिताब से नवाज़ा गया , यहां तक कि लोग अपने घरों की दीवार पर भी इन अभिनेत्रियों की तस्वीरें सजाते थे. आज हम अपने लेख में उन अभिनेत्रीयों की बात करेंगे जिनकी ख़ूबसूरती की जितनी भी तारीफ़ करे कम है उसके बावजूद भी बॉलीवुड में वो कोई ख़ास कमाल नहीं कर पाई। इमेज सोर्स इंस्टाग्राम अपने सहज अभिनय और स्वाभाविक सुंदरता के साथ लाखों दिलों पर राज करने वाली भाग्यश्री अपनी पहली ही फिल्म...

चंदेरी साड़ी से चमकती बॉलीवुड हीरोइन्स

चंदेरी मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित ऐतिहासिक महत्व रखने वाला शहर है. चंदेरी नाम की ही साड़ियां यहां करीब सात सौ साल पहले बनाना शुरू की गई थी. यूं तो चंदेरी साड़ी का इतिहास पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है. कहा जाता है कि इन साड़ियों की परंपरा भगवान कृष्ण के भांजे शिशुपाल ने शुरू की थी. सिल्क और कॉटन के संगम से बनी इन साड़ियों पर फूल, पंछी, सिक्के, यहां तक की चेक और ब्लॉक प्रिंट भी देखने को मिलते हैं. इनकी सुनहरी बॉर्डर और पारदर्शी चमक इन्हें ख़ास पहचान देती है. हाथ से बुनी जाने वाली इन साड़ियों को बनाने वालों को उतना फायदा नहीं मिल पाता है, जितना मिलना चाहिए. इस वजह इस साड़ी कला के जारी रहने में मुश्किल नज़र आ रही है. बात बॉलीवुड की करें तो कई  हीरोइन्स ने चंदेरी साड़ी को पहनकर कई अवसरों पर शोभा बढ़ाई है. 1.करीना कपूर ने फिल्म थ्री इडियट्स के प्रमोशन के वक्त चंदेरी साड़ी पहनी थी, ताकि चंदेरी साड़ी बनाने वालो को प्रोत्साहन मिल सके. Image Source: Sareetimes.com                              ...