Skip to main content

Posts

निकाह के लिए बॉलीवुड हीरोइन्स लिबास

बॉलीवुड में कई ऐसी फ़िल्में है जिसमें मुस्लिम कल्चर को बड़े ही खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है। कई फ़िल्मों में निकाह की रस्म भी दिखाई गई है। अगर आप भी भविष्य में दुल्हन बनने जा रही है तो बॉलिवुड की दुल्हन से इन्सपिरेशन ले सकती है। हमारे लेख में हम उन हीरोइन्स की चर्चा करने वाले है जिन्होंने मुस्लिम ब्राईड का रोल प्ले किया । फ़िल्म  "हीरो द लव स्टोरी ऑफ स्पाई " में प्रियंका ने "दिल में है प्यार " में मुस्लिम ब्राईड का रोल अदा किया था। जिसमें उन्होंने ऑफ व्हाईट रंग का गरारा पहना था। जिसकी चुनरी और फूल स्लीव्स के लिए ट्रांसपेरेंट कपड़े का इस्तेमाल किया गया था। गोल्डन रंग की दमकती हुई ज्वेलरी पहनाई गई थी। Image source: Pinterest.com फ़िल्म "वीर ज़ारा" के लिए यशराज फ़िल्म के पसंंदीदा फ़ैशन डिज़ायनर मनीष मल्होत्रा ने प्रिटी का ड्रेस डिजाईन किया था। फ़िल्म वीर जारा के गीत "जानम देख लो" में प्रिटी जिंटा ने सफेद रंग का कुर्ता पहना है । जिस पर गोल्डन रंग की कढ़ाई की गई है।जामुनी रंग की बार्डर वाली  चुनरी पर हरे रंग की छटा है। चुनरी पर भी गोल्ड...

बंगाली दुल्हन और बॉलीवुड

चाहे टसर साड़ी हो, या लाल बार्डर और सफेद रंग  साड़ी हो, या कॉटन साड़ी हो बंगाल की साड़ी पहनने के अनुठे स्टाईल से महिलाएं प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाती है। रही बात बंगाली दुल्हन की तो उसकी तो शोभा ही निराली होती है. हम अपने ब्लॉग के माध्यम से बॉलीवुड की उन बालाओं का जिक्र करना चाहेंगे, जो बंगाली दुल्हन के लुक में लगी बेहद सुंदर। फ़िल्म "गुंडे" में दुल्हन के रुप में प्रियंका ने लाल रंग की बनारसी साड़ी के साथ पफ बाहों वाला ब्लाउज पहना था । सोने के गहनों ने उनकी शोभा बढ़ा दी थी। Image source:stylewhack.com फ़िल्म "विकी डोनर" में माथे पर मुकुट सजाए यामी बंगाली दुल्हन के रुप में काफी सुंदर लगी। बंगाली दुल्हन की आखों को विशेष रुप से सजाया जाता है। ना सिर्फ आंखों में मोटा काजल लगाया जाता है बल्की  पलकों पर भी आईलाईनर और मस्कारा लगाकर उन्हें विशेष रुप से उभारा जाता है। Image source:Bollybreak.com .  सिर पर सजाए जाने वाला मुकुट जिसे टियारा कहते है और माथे पर लगी लाल रंग की बड़ी बिंदी  दुल्हन के चेहरे की रौनक क...

रंगों की बरसात बॉलीवुड गीतों के साथ

चटख रंग, पिचकारी और गुलाल का त्यौहार होली भारतीय पंरपरा का अटूट हिस्सा बन चुका है। पौराणिक महत्व रखने वाला ये त्यौहार भारतीय फ़िल्मों का  पर भी अपनी छटा बिखेर चुका है। भारतीय फ़िल्मों और त्यौहार का लगाव का प्रमाण है उस दिन प्रदर्शित होने वाली बड़ी बैनर की फ़िल्में। दीवाली, ईद, क्रिसमस के साथ होली के दिन भी कई मशहूर फ़िल्में प्रदर्शित हुई है। आमिर ख़ान की फ़िल्म का तो  नाम ही "होली" था। होली फ़िल्म आमिर डेब्यू फ़िल्म थी जो साल १९८४ में प्रदर्शित हुई थी। आम भारतीय खुद को फ़िल्मोें से जोड़ सके इसके लिए हंसी, उमंग और मस्ती से भरे पर्व  होली के सीन ना सिर्फ हिन्दी फ़िल्मों में देखने को मिले बल्की इससे जुड़े गीत होली परंपरा के हिस्सा बन चुके है।  होलिका दहन के दूसरे दिन जब रंगोत्सव शुरू होता है तो  होली से जुड़े गीतों के साथ माहौल और भी रंगीन हो जाता है। इस ब्लॉग के ज़रिए होली से जुड़े उन गीतों की चर्चा की जाएगी जिन्हें सुने बगैर होली का जश्न अधूरा है। Image source:Geetmanjusha.com "होली आयी रे कन्...

लाजवाब लद्दाख फ़िल्मों में

      Image source: Santa Banta.com भारत चीन युद्ध के बैकड्राप पर बनी फिल्म "हकीकत" तो आपको याद होगी ही. इस फिल्म की शूटिंग लद्दाख में हुई थी. अपनी कठिन जलवायु के बाद भी ये स्थान पर्यटकों का चहेता बना हुआ है. कश्मीर राज्य के अंतर्गत आने के बावजूद यहां बौद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलती है. शीतल झील, रेतीली धरती, घाटियां ये सब कुछ एक साथ देखने को मिलता है लेह लद्दाख में. इसे "लिटिल तिब्बत" या "मून लैंड" भी कहा जाता है. फिल्म हकीकत के अलावा यहां कई बॉलीवुड फ़िल्मों की शूटिंग हुई हैं. 1.फिल्म "दिल से" का गीत "तू ही तू सतरंगी रे" यहां शूट हुआ है.  इस गीत में "गोम्पा" और "पैंगोंग" झील के खूबसूरत    नज़ारों के बीच शाहरूख़ और मनीषा काफी रूमानी  लग रहे हैं. Image source:What-i-hear blogspot.com                             Image Source: Rediff.com                               ...

दार्जलिंग दिखा जब इन फिल्मों में

पहाड़ों की चोटी पर बसा पश्चिम बंगाल का शहर दार्जलिंग नेपाल, तिब्बत, भूटान और बांग्लादेश की सीमा से लगा हुआ है.चाहे चाय के बागान हो, नदियां हो, पहाड़ हो, झील हो, या रॉक गार्डन ये प्राकृतिक नज़ारे काफी मनमोहक है. महाकाल मंदिर के अलावा यहां बौद्ध धर्म का प्रभाव देखने को मिलता है यहां कई मठ है और जापानी मंदिर भी. क्लॉक टॉवर  यहां की खासियत है . कई प्राकृतिक नज़ारों की सैर कराती हुई टॉय ट्रेन भी आपको देखने को मिलेगी. ब्रिटिशकाल की ऐतिहासिक इमारतें भी यहां की खासियत हैं. दार्जलिंग  बॉलीवुड का चहेता शूटिंग स्पॉट रहा है. 1.फिल्म हमराज़ का गीत "नीले गगन के तले" दार्जलिंग की खूबसूरत वादियों में शूट हुआ था. Image Source: Knews.com  2.कपूर खानदान का फेवरेट शूटिंग स्पॉट रहा है दार्जलिंग. फिल्म शम्मी कपूर अभिनीत फ़िल्म "चाईना टाउन", ऋषि कपूर की फिल्म "बॉबी" और उनके पिता की फ़िल्म "मेरा नाम जोकर" में उनके और सिमी ग्रेवाल के कुछ सीन दार्जलिंग में शूट किए गए. राज कपूर की फ़िल्म "बरसात" का गीत "प्यार हुआ इकरार हुआ है" ब्लैक एंड व्हाइट ...