Skip to main content

बॉलीवुड में रेशमी ज़ुल्फें जब बन गई ट्रेंड

ये रेशमी जुल्फ़े ये शरबती आंखे इन्हें देखकर जी रहे है सभी, ये बॉलीवुड गीत आज भी बहुत पॉपुलर है। सिर्फ गीत ही क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेस के काले घने बाल भी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते है जितना महत्व मेकअप और परिधान का होता है उतना ही हेयरस्टाइल का भी होता है, बॉलीवुड के कई ऐसे हेयरस्टाइल है जो ना सिर्फ फैशन बन गए बल्कि उन हीरोइन्स के नाम पर भी जाने जाने लगे जिन्होंने इन्हे अपनाया अपने इस लेख के जरिए हम उन सदाबहार और फ़ेमस हेयर स्टाइल का ज़िक्र करेंगे जो बन गए ट्रेंड।


इमेज सोर्स - द फ्राईडे टाईम्स



कहा जाता है कि बॉलीवुड मेें  लंबे बालों को खुले रखने का फ़ैशन मीना कुमारी ने शुरु किया था।



इमेज सोर्स- योअर स्टोरी

ऐसा कहा जाता है कि बीते ज़माने की मशहूर एक्ट्रेस साधना जी के माथे की लंबाई थोड़ी ज्यादा थी तो ऐसे में उनकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए उनके सामने के बाल काट दिए गए। ये  फ्रिंज साधना कट के नाम से मशहूर हो गई । जो आज भी है बॉलीवुड की इन्सपिरेशन।




इमेज सोर्स-मॉय वर्ड्स एंड थॉट. कॉम


शर्मिला टैगोर के बड़े से पफ़ के फैशन को कोई कैसे भूल सकता है भला। फ़िल्म आराधना कि इस तस्वीर में वो ब्रेड (चोटी) बी हाईव हेयरस्टाइल में नज़र आई है।


                                इमेज सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस

एवरग्रीन ब्यूटी रेखा ने फिल्म खूबसूरत में चुलबुली लड़की का किरदार अदा किया जिसमें दो लंबी चोटियों ने उनकी नज़ाकत को और बढ़ा दिया ।



                                इमेज सोर्स- इंडिया फोरम


मैंने प्यार किया में स्ट्रेट लांग हेयर में  फ्रंट बन वाला हेयर स्टाइल नब्बें के दशक में काफी पापुलर हुआ कई लड़कियों ने उनके स्टाइल को फॉलो किया।





इमेज सोर्स- इंडिया एफएम 

फ़िल्म दिल चाहता है में आमिर खान की छोटी दाढ़ी वाली स्टाइल को लड़कों ने फॉलो किया और प्रीटि जिंटा के कर्ली बाल लड़कियों के मन को बहुत भाए।




इमेज सोर्स - पिनटरेस्ट


फ़िल्म कुछ कुछ होता है में काजोल  का शार्ट बॉब भी  उन दिनों काफी मशहूर हुआ कई लड़कियों की पसंद बना उनका टॉम बॉय लुक।


इमेज सोर्स - उत्सव पीडिया


फिल्म हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या की डेकोरेटेड लंबी चोटी काफी पसंद की गई।



इमेज सोर्स- फिल्मी बीट


फिल्म देवदास में वो खुले लंबे घने बालों में दिखी जो कि पुराने ज़माने में पंसद किए जाते थे।





इमेज सोर्स- बॉलीवुड हंगामा


फिल्म  अंजाना अंजानी में शार्ट हेयर वाला लेयर्ड लुक अपनाया।



                         इमेज सोर्स- पिनटरेस्ट

फिल्म दोस्ताना में  प्रिंयका का  लेयर्ड वाला हेयस्टाइल खूब पसंद किया गया।


इमेज सोर्स-संता बंता

फिल्म पीके में अनुष्का शर्मा ने अपनाया पिक्सी लुक वाला हेयरस्टाइल



इमेज सोर्स- बॉलीस्पाईस

फिल्म कॉकटेल में दीपिका पादुकोण नज़र आई पिगटेल में काफी स्टाइलिश।


Comments

Popular posts from this blog

जब चिकनकारी से जुड़ा दिल का रिश्ता: बॉलीवुड अभिनेत्रियां

तहज़ीब  और अदब के शहर लखनऊ की शान चिकनकारी कला के दीवाने तो आप भी होंगे। कहा जाता है कि ये कढ़ाई कला मुगलकाल में काफी प्रचलित हुई । कहा जाता है कि ये कला ईरान से भारत आई है। इस कला में महीन कपड़े पर सुई धागे से कढ़ाई की जाती है। पुराने ज़माने में मलमल के कपड़ों पर चिकनकारी का वर्क हुआ करता था, लेकिन अब जॉर्जेट और शिफ़ान पर भी इसका काम होने लगा है। अपने लेख के ज़रिए हम आपको ये बताने जा रहे है कि किन किन बॉलीवुड डिवा ने इस परंपरागत कला की ड्रेस को पहनकर अपनी सुंदरता में चार चांद लगाए है। Image source: https://www.instagram.com/priyankachopra/                               हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस की सगाई ना सिर्फ भारत बल्कि विश्वभर में चर्चा का विषय रही। प्रियंका हॉलीवुड में दस्तक देने के बाद इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुकी है लेकिन फिर भी उनका दिल है हिंदुस्तानी, अपनी सगाई के लिए उन्होंने पीले रंग की चिकनकारी शेरवानी पहनी जिसे अबू  जानी और संदी...

क्यों चांद छिपा बादल में ? : बॉलीवुड

इमेज सोर्स आयएमडीबी बात जब भी बॉलीवुड एक्ट्रेस की हो , तो ये माना जाता है कि अगर कोई बेहद खूबसूरत है तो उसके लिए फिल्म में चांस मिलना काफी आसान हो जाता है , ख़ासकर किसी हीरोइन के लिए , जाहिर सी बात है दर्शक भी एक खूबसूरत चेहरे को देखने के लिए बेताब रहते है। मधुबाला , श्रीदेवी , हेमामालिनी , ऐश्वर्या जैसी हीरोइन्स ना सिर्फ़ अपनी एक्टिंग स्किल के लिए जानी गई बल्कि इनकी खूबसूरती का जादू भी दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला , किसी को बॉलीवुड की वीनस तो किसी को ड्रीमगर्ल के खिताब से नवाज़ा गया , यहां तक कि लोग अपने घरों की दीवार पर भी इन अभिनेत्रियों की तस्वीरें सजाते थे. आज हम अपने लेख में उन अभिनेत्रीयों की बात करेंगे जिनकी ख़ूबसूरती की जितनी भी तारीफ़ करे कम है उसके बावजूद भी बॉलीवुड में वो कोई ख़ास कमाल नहीं कर पाई। इमेज सोर्स इंस्टाग्राम अपने सहज अभिनय और स्वाभाविक सुंदरता के साथ लाखों दिलों पर राज करने वाली भाग्यश्री अपनी पहली ही फिल्म...

चंदेरी साड़ी से चमकती बॉलीवुड हीरोइन्स

चंदेरी मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित ऐतिहासिक महत्व रखने वाला शहर है. चंदेरी नाम की ही साड़ियां यहां करीब सात सौ साल पहले बनाना शुरू की गई थी. यूं तो चंदेरी साड़ी का इतिहास पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है. कहा जाता है कि इन साड़ियों की परंपरा भगवान कृष्ण के भांजे शिशुपाल ने शुरू की थी. सिल्क और कॉटन के संगम से बनी इन साड़ियों पर फूल, पंछी, सिक्के, यहां तक की चेक और ब्लॉक प्रिंट भी देखने को मिलते हैं. इनकी सुनहरी बॉर्डर और पारदर्शी चमक इन्हें ख़ास पहचान देती है. हाथ से बुनी जाने वाली इन साड़ियों को बनाने वालों को उतना फायदा नहीं मिल पाता है, जितना मिलना चाहिए. इस वजह इस साड़ी कला के जारी रहने में मुश्किल नज़र आ रही है. बात बॉलीवुड की करें तो कई  हीरोइन्स ने चंदेरी साड़ी को पहनकर कई अवसरों पर शोभा बढ़ाई है. 1.करीना कपूर ने फिल्म थ्री इडियट्स के प्रमोशन के वक्त चंदेरी साड़ी पहनी थी, ताकि चंदेरी साड़ी बनाने वालो को प्रोत्साहन मिल सके. Image Source: Sareetimes.com                              ...