Skip to main content

जब बॉलीवुड पर चढ़ा फुलकारी का खुमार

फुलकारी जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि फूल और कढ़ाई का संयोजन ही इस शब्द को बनाता है, जब भी बात हाथ से की गई कढ़ाई का होती है तब फुलकारी का ज़िक्र ज़रुर आता है। ये कढ़ाई ना सिर्फ चुनरी पर की जाती है, बल्कि कुर्ती साड़ियों और यहां तक की फुटवियर के में भी ये प्रचलित हो गई है। पंजाब की इस लोकप्रिय कला का उल्लेख हीर रांझा की कथा में भी मिलता है। ज्यादातर कॉटन के कपड़ों पर ये कढ़ाई की जाती है, सबसे पहले कपड़े पर विभिन्न आकार के छापे बनाए जाते है फिर रंग बिरंगे धागों का इस्तेमाल किया जाता है।  आज हम अपने लेख के ज़रिए उन अभिनेत्रियों का ज़िक्र करना चाहेंगे जो फुलकारी में लगी बेहद खूबसूरत।



                  इमेज सोर्स -midday


फिल्म "फिल्लौरी" में अनुष्का शर्मा ने लाल और हरे रंग का दुपप्टा ओढ़ा था जिस पर फुलकारी वर्क था।







इमेज सोर्स-indicine.com


फिल्लौरी से पहले अनुष्का शर्मा फ़िल्म "रब ने बना दी जोड़ी" में प्लेन पटियाला सलवार सूट पर फुलकारी दुप्पटें के साथ दिखाई दी, इस फ़िल्म के जरिए फुलकारी दुप्पटें का फ़ैशन पूरे देश में छा गया।


इमेज सोर्स -indicine.com

एक फैशन शो के दौरान जैक्लिन ने सक्वायर शेप डिज़ाईन वाला फुलकारी जैकेट पहना।
 





इमेज सोर्स- Pinterest 

फ़िल्म जब वी मेट में नगाड़ा गीत में करीना ने पिंक कलर का फुलकारी सूट पहना है।
 

 

इमेज सोर्स- Apanatimepass.com
   

Comments

Popular posts from this blog

जब चिकनकारी से जुड़ा दिल का रिश्ता: बॉलीवुड अभिनेत्रियां

तहज़ीब  और अदब के शहर लखनऊ की शान चिकनकारी कला के दीवाने तो आप भी होंगे। कहा जाता है कि ये कढ़ाई कला मुगलकाल में काफी प्रचलित हुई । कहा जाता है कि ये कला ईरान से भारत आई है। इस कला में महीन कपड़े पर सुई धागे से कढ़ाई की जाती है। पुराने ज़माने में मलमल के कपड़ों पर चिकनकारी का वर्क हुआ करता था, लेकिन अब जॉर्जेट और शिफ़ान पर भी इसका काम होने लगा है। अपने लेख के ज़रिए हम आपको ये बताने जा रहे है कि किन किन बॉलीवुड डिवा ने इस परंपरागत कला की ड्रेस को पहनकर अपनी सुंदरता में चार चांद लगाए है। Image source: https://www.instagram.com/priyankachopra/                               हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस की सगाई ना सिर्फ भारत बल्कि विश्वभर में चर्चा का विषय रही। प्रियंका हॉलीवुड में दस्तक देने के बाद इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुकी है लेकिन फिर भी उनका दिल है हिंदुस्तानी, अपनी सगाई के लिए उन्होंने पीले रंग की चिकनकारी शेरवानी पहनी जिसे अबू  जानी और संदी...

क्यों चांद छिपा बादल में ? : बॉलीवुड

इमेज सोर्स आयएमडीबी बात जब भी बॉलीवुड एक्ट्रेस की हो , तो ये माना जाता है कि अगर कोई बेहद खूबसूरत है तो उसके लिए फिल्म में चांस मिलना काफी आसान हो जाता है , ख़ासकर किसी हीरोइन के लिए , जाहिर सी बात है दर्शक भी एक खूबसूरत चेहरे को देखने के लिए बेताब रहते है। मधुबाला , श्रीदेवी , हेमामालिनी , ऐश्वर्या जैसी हीरोइन्स ना सिर्फ़ अपनी एक्टिंग स्किल के लिए जानी गई बल्कि इनकी खूबसूरती का जादू भी दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला , किसी को बॉलीवुड की वीनस तो किसी को ड्रीमगर्ल के खिताब से नवाज़ा गया , यहां तक कि लोग अपने घरों की दीवार पर भी इन अभिनेत्रियों की तस्वीरें सजाते थे. आज हम अपने लेख में उन अभिनेत्रीयों की बात करेंगे जिनकी ख़ूबसूरती की जितनी भी तारीफ़ करे कम है उसके बावजूद भी बॉलीवुड में वो कोई ख़ास कमाल नहीं कर पाई। इमेज सोर्स इंस्टाग्राम अपने सहज अभिनय और स्वाभाविक सुंदरता के साथ लाखों दिलों पर राज करने वाली भाग्यश्री अपनी पहली ही फिल्म...

चंदेरी साड़ी से चमकती बॉलीवुड हीरोइन्स

चंदेरी मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित ऐतिहासिक महत्व रखने वाला शहर है. चंदेरी नाम की ही साड़ियां यहां करीब सात सौ साल पहले बनाना शुरू की गई थी. यूं तो चंदेरी साड़ी का इतिहास पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है. कहा जाता है कि इन साड़ियों की परंपरा भगवान कृष्ण के भांजे शिशुपाल ने शुरू की थी. सिल्क और कॉटन के संगम से बनी इन साड़ियों पर फूल, पंछी, सिक्के, यहां तक की चेक और ब्लॉक प्रिंट भी देखने को मिलते हैं. इनकी सुनहरी बॉर्डर और पारदर्शी चमक इन्हें ख़ास पहचान देती है. हाथ से बुनी जाने वाली इन साड़ियों को बनाने वालों को उतना फायदा नहीं मिल पाता है, जितना मिलना चाहिए. इस वजह इस साड़ी कला के जारी रहने में मुश्किल नज़र आ रही है. बात बॉलीवुड की करें तो कई  हीरोइन्स ने चंदेरी साड़ी को पहनकर कई अवसरों पर शोभा बढ़ाई है. 1.करीना कपूर ने फिल्म थ्री इडियट्स के प्रमोशन के वक्त चंदेरी साड़ी पहनी थी, ताकि चंदेरी साड़ी बनाने वालो को प्रोत्साहन मिल सके. Image Source: Sareetimes.com                              ...